Niva Bupa IPO Listing: शेयर बाजार में गुरुवार को आज एक और स्टॉक की एंट्री हुई. बाजार में हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर की एक और कंपनी का शेयर लिस्ट हुई है. BSE पर नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस का स्टॉक 6.08% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. शेयर 78.50 रुपए पर लिस्ट हुआ है. एनएसई पर शेयर 78.14 रुपए पर लिस्टिंग हुई. जबकि इश्यू प्राइस 74 रुपए रहा. इससे पहले आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला, जोकि अंतिम दिन 1.90 गुना भरकर बंद हुआ. यह आईपीओ 7 नवंबर से खुलकर 11 नवंबर को बंद हुआ था. कंपनी ने 2200 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया था.
आईपीओ को मिला था सुस्त रिस्पांस
नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस के आईपीओ को ज्यादा रिस्पांस मिला. क्योंकि यह अंतिम दिन 1.90 गुना भरकर बंद हुआ, जिसमें रिटेल निवेशकों की ओर से तगड़ा रिस्पांस मिला. रिटेल हिस्सा 2.88 गुना भरकर बंद हुआ. QIBs के लिए रिजर्व हिस्सा 2.17 गुना भर कर बंद हुआ. आईपीओ डॉक्युमेंट्स के मुताबिक 10 रुपए के फेस वैल्यू पर कंपनी फ्रेश शेयर जारी किए. इसके जरिए 800 करोड़ रुपए जुटाने की योजना थी.

आईपीओ में ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में मौजूदा निवेशक और प्रोमोटर्स हिस्सा बिक्री करेंगे. आईपीओ में बुपा सिंगापुर होल्डिंग्स (Bupa Singapore Holdings Pte Ltd) 320 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेगी. साथ ही फेटल टोन (Fettle Tone LLP) करीब 1880 करोड़ रुपए तक के शेयरों की बिक्री कर सकती है.
नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस आईपीओ
- 7 से 11 नवंबर तक खुला
- इश्यू प्राइस: 74 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 200 शेयर
- इश्यू साइज: 2200 करोड़
हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर की दूसरा स्टॉक
आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, एचडीएफसी बैंक और मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स नियुक्त किए गएं हैं. यह कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी के बाद दूसरी स्टैंडलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है, जिसका आईपीओ लॉन्च होगा.
नीवा बुपा में किसकी कितनी हिस्सेदारी?
नीवा बुपा में मेजोरिटी स्टेक बुपा का है, जोकि यूनाइटेड किंगडम बेस्ड इंटरनेशनल हेल्थकेयर कंपनी है. मौजूदा समय में नीवा बुपा में बुपा सिंगापुर हॉल्डिंग्स की 62.27% हिस्सेदारी है. जबकि फेटल टोन की होल्डिंग इंश्योरेंस कंपनी में 27.86% है.
More From GoodReturns

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications