Nitish Kumar Shapath Grahan Samaroh Oath Ceremony: बिहार की सत्ता में एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथों में आई है। बिहार के 'सुशासन बाबू' कहे जाने वाले नीतीश कुमार फिर सीएम बन गए हैं। 2025 के बिहार चुनाव में जीत के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। बिहार चुनाव में एनडीए ने शानदार जीत हासिल की आज पटना में शपथ समारोह एनडीए का शक्ति प्रदर्शन भी है।

इन मंत्रियों ने ली शपथ
नीतीश कुमार (JD(U)): मुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी (BJP): उप-मुख्यमंत्री (BJP विधायक दल के नेता)
विजय कुमार सिन्हा (BJP): उप-मुख्यमंत्री (BJP विधायक दल के उपनेता)
विजय कुमार चौधरी | JD(U) के वरिष्ठ नेता
विजेंद्र कुमार यादव | JD(U) के वरिष्ठ नेता
श्रवण कुमार | JD(U) के प्रमुख नेता
मंगल पांडे | BJP के कद्दावर नेता
दिलीप कुमार जायसवाल | BJP
लेशी सिंह | JD(U)
अशोक चौधरी | JD(U)
मदन साहनी | JD(U)
नितिन नबीन | BJP
राम कृपाल यादव | BJP के अनुभवी नेता
संतोष कुमार सुमन | HAM (हम) पार्टी के नेता
सुनील कुमार | JD(U)
मोहम्मद ज़मा खान | JD(U)
संजय सिंह टाइगर | BJP
अरुण शंकर प्रसाद | BJP
सुरेंद्र मेहता | BJP
नारायण प्रसाद | BJP
रमा निषाद | BJP
लखेंद्र कुमार रोशन | BJP
श्रेयशी सिंह | BJP
प्रमोद कुमार | BJP
संजय कुमार | BJP
संजय कुमार सिंह | BJP
दीपक प्रकाश | BJP
ध्यान दें: मंत्रियों के बीच पोर्टफोलियो (विभागों) का आवंटन बाद में किया जाएगा।
NDA के वादों और नई सरकार की चुनौतियों पर सबकी नजर
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नई NDA सरकार से जनता और उद्योग जगत दोनों को काफी उम्मीदें हैं। यह उनका 10वां कार्यकाल है, इसलिए लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि चुनाव के दौरान किए गए बड़े वादे कितनी तेजी से पूरे होते हैं।
1. रोजगार को सबसे बड़ा एजेंडा
गठबंधन ने चुनाव से पहले दावा किया था कि आने वाले 5 वर्षों में 1 करोड़ रोजगार तैयार किए जाएंगे। इसका मकसद यह है कि बिहार के युवाओं को नौकरी की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े और स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर मिल सकें। यह सरकार की सबसे बड़ी परीक्षा होगी, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में रोजगार पैदा करना आसान नहीं है।
2. शिक्षा और कौशल विकास में बड़ा निवेश
NDA ने वादा किया है कि हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे ताकि युवाओं को आधुनिक नौकरी-उन्मुख प्रशिक्षण मिल सके। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र में ₹5,000 करोड़ का बड़ा निवेश करने की योजना है। नई सरकार से लोगों को उम्मीद है कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और उच्च शिक्षा दोनों में सुधार तेज़ी से दिखेगा।
3. सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार
इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में भी बड़े वादे किए गए हैं। सात नए एक्सप्रेसवे, लगभग 3,600 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक और चार बड़े शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। यदि ये प्रोजेक्ट समय पर पूरे होते हैं, तो राज्य में आने वाले वर्षों में यात्रा और उद्योग दोनों को काफी फायदा होगा।
4. स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना
स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी सरकार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बिहार को आधुनिक सुविधाओं वाली मेडिसिटी देने और हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोले जाने की योजना है। इससे डॉक्टरों की कमी कम होगी और लोगों को बेहतर इलाज अपने ही राज्य में मिल सकेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
