नई दिल्ली, जुलाई 31। नितिन स्पिनर्स का शेयर पिछले साल से लगातार ऊपर चढ़ रहा है। यानी बीते एक साल में जिस किसी ने भी इस कंपनी के शेयरों में निवेश किया होगा, वो मुनाफे में ही होगा। नितिन स्पिनर्स के शेयर का बीएसई पर ग्राफ देखें तो यह 5 दिन, 1 महीना, 3 तीन महीने, 6 महीने और 1 साल में ऊपर की तरफ ही है। बीते एक साल में इसने निवेशकों को 551 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों की दौलत 5 गुना से अधिक हो गयी है। अगर किसी ने 1 साल पहले कंपनी के शेयरों में 2 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी दौलत 10 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
एक साल पहले का रेट
एक साल 31 जुलाई को यह शेयर 37.6 रु पर था, जबकि बीते शुक्रवार 30 जुलाई को यह 245.15 फीसदी पर बंद हुआ। यानी पूरा 551 फीसदी रिटर्न। इतना रिटर्न आपको कहीं और नहीं मिल सकता। शेयर बाजार में अच्छे शेयर ही इतना रिटर्न दे सकते हैं। नितिन स्पिनर्स सूती धागे (कॉटन यार्न) के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है, जो 50 से अधिक देशों में निर्यात करती है।
कितने साल पुरानी है कंपनी
नितिन स्पिनर्स कपड़ा व्यवसाय पर काफी ध्यान देती है। नितिन स्पिनर्स लिमिटेड की स्थापना 1992 में हुई थी और इसका मुख्यालय भीलवाड़ा (राजस्थान) में है। ये सूती धागे के अलावा बुने हुए कपड़े और तैयार बुने हुए कपड़े की भारत में मौजूद प्रमुख निर्माता कंपनियों से एक हैं। नितिन स्पिनर्स भारत और दुनिया भर में ग्राहकों के लिए वन-स्टॉप स्पून यार्न प्रोवाइडर के रूप में उभरी है।
कैसे रहे नतीजे
नितिन स्पिनर्स ने पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में अधिक बिक्री और बेहतर इन्वेंट्री प्रबंधन के आधार पर 42.86 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 6 गुना अधिक था। वहीं इसकी इनकम 34.58 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 511.58 करोड़ रु रही थी। वित्त वर्ष 2020-21 की पूरे वर्ष की अवधि के लिए इसकी इनकम सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़ कर 1,624.41 करोड़ रुपये रही थी।
6 महीनों का रिटर्न
6 महीनों में भी इस शेयर ने जम कर पैसा बरसाया है। 6 महीने पहले 1 फरवरी को 79.55 रु पर था। 245.15 रु के रेट तक पहुंचने में इसने 208 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों की संपत्ति 3 गुना हो चुकी है। नितिन स्पिनर्स की मार्केट कैपिटल इस समय 1,378.23 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 252.55 रु और इसी अवधि का सबसे निचला स्तर 34.95 रु रहा है।
3 महीनों का रिटर्न
तीन महीने पहले नितिन स्पिनर्स का शेयर 87.65 रु पर था। इस रेट से भी अब तक ये 200 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 1 महीने पहले ये 146.4 रु पर था। उस स्तर से प्रति शेयर ये करीब 100 रु की कमाई करा चुका है। बीते कारोबारी हफ्ते में भी यह 194.40 रु से 245.15 रु पर पहुंचा और शेयर ने 26.11 फीसदी रिटर्न दिया। यानी सिर्फ 5 दिन में ही ये 26 फीसदी मुनाफा कराने में कामयाब रहा।
More From GoodReturns

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
