Nita Ambani Drinking Water Price : नीता अंबानी भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। मुकेश अंबानी की पत्नी के अलावा उनकी अपनी भी काफी पहचान है। वे अपनी कई चीजों के लिए फेमस हैं। जैसे कि ज्वेलरी, लाइफस्टाइल आदि। उनकी चाय और पानी की भी काफी चर्चा होती है। नीता जो पानी पीती हैं, उसकी कीमत बहुत अधिक है। आगे हम जानेंगे उनके पानी की एक बोतल की कीमत।
कितनी है कीमत
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीता अंबानी जो पानी पीती हैं वो करीब 60,000 डॉलर का है। भारतीय मुद्रा यह रकम लगभग 44 लाख रु होती है। पर हैरानी की बात यह है कि इतने पैसों में 750 मिली की ही बोतल मिल पाती है। अगर 44 लाख रु पर नजर डाली जाये तो इतने पैसे से एक घर या एक लग्जरी कार खरीदी जा सकती है। पर बता दें कि हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसका जिक्र किया गया है।
खूबसूरत है बोतल
नीता अंबानी जिस ब्रांड का पानी पीती हैं, उसकी बोतल काफी खूबसूरत होती है। इस पर लेदर पैकेजिंग होती है, जो इसकी और खूबसूरती बढ़ाती है। ये ब्रांड अपनी सस्ती बोतल को ही करीब 285 डॉलर की कीमत पर बेचता है। इस बोतल को फर्नांडो अल्तामिरानो द्वारा डिजाइन किया गया था। रिपोर्ट यह भी बताती है इस पानी की एक खासियत यह भी है कि इसमें 4 ग्राम सोने की राख भी मिलाई जाती है।
नीता अंबानी की लाइफस्टाइल
नीता अंबानी का लाइफस्टाइल काफी चर्चा में रहता है। इसीलिए उनका पानी भी साधारण पानी नहीं है। यह पानी कई तरह से खास है। इस पानी की बोतल की कीमत कई लाख रुपये है। इसमें भी आप केवल एक 750 मिलीटर की बोतल ही खरीद सकते हैं। 44 लाख रु इतनी बड़ी रकम है कि बहुत से लोग सारे जीवन में इतना पैसा कमा भी नहीं पाते होंगे।
2010 में रिकॉर्ड दर्ज
2010 में एक्वा डि क्रिस्टालो ट्रिब्यूटो मोदिग्लिआनी बतौर सबसे महंगी पानी की बोतल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल की गयी थी। इसकी गिनती दुनिया की सबसे महंगी बोतलों में होती है। सोने से बनी इस बोतल में पानी फ्रांस या फिजी का होता है। ये पानी 5 ग्राम सोने की राख मिला कर तैयार किया जाता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। नीता अंबानी भी एक्वा डि क्रिस्टालो ट्रिब्यूटो ए मोदिग्लिआनी की बोतल से पानी पीती हैं, ताकि खुद को स्वस्थ रख सकें।
नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र
एक अन्य खबर के अनुसार हाल ही में ईशा अंबानी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में कला के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला सांस्कृतिक केंद्र नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) खोलने की घोषणा की। उन्होंने इसे अपनी मां नीता अंबानी को समर्पित किया, जो कि एक शिक्षाविद्, व्यवसायी, परोपकारी और आर्ट फैन हैं। इस केंद्र को जियो वर्ल्ड सेंटर में रखा गया है, जो देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी आउटलेट्स और भारत की वित्तीय और मनोरंजन राजधानी के केंद्र में स्थित है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications