कोरोना महामारी के कारण निसान इंडिया ने ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। निसान ने नए वर्चुअल शोरूम को लॉन्च किया है जिसकी मदद से ग्राहक ऑनलाइन कार की खरीदारी कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण निसान इंडिया ने ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। निसान ने नए वर्चुअल शोरूम को लॉन्च किया है जिसकी मदद से ग्राहक ऑनलाइन कार की खरीदारी कर सकते हैं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से ग्राहकों को घर बैठे ही शोरूम में कार खरीदने जैसा अनुभव मिलेगा। निसान इंडिया ने सभी डैटसन प्रोडक्ट्स के साथ-साथ निसान किक्स के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है। इसके साथ ही कंपनी ने वर्चुअल प्रोडक्ट डिस्प्ले और सभी डैटसन प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन फाइनेशियल लोन एप्लिकेशन भी अपने इस वर्चुअल शोरूम के जरिए शुरू की है।

बता दें, लॉकडाउन 4.0 में सरकार की ओर से काफी चीजों में छूट मिली हैं। हालांकि, लगभग सभी कार निर्माता कंपनियां अब ऑनलाइन ही अपनी कारों की बिक्री के साथ ही फाइनेंस स्कीम भी मुहैया करा रही है। ऐसे में निसान इंडिया की ओर से उठाया गया यह कदम वाकई कंपनी के लिए असरदार हो सकता है। निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि हम डिजिटली सक्षम है कि अपने ग्राहकों के लिए एक स्थान पर शोरूम का अनुभव कराएं और कार खरीदे के साथ ही वे कार के बारे में वर्चुअली भी जान सकें। यह हमारे ग्राहकों को पू्र्ण विश्वास, सुविधा और शून्य भौतिक संपर्क के साथ हमारे प्रोडक्ट्स का अनुभव करने और खुद की अनुमति देता है।
वहीं ग्राहक वर्चुअल शोरूम में विजिट कर सकते हैं और ऑनलाइन सेवाएं निसान इंडिया को शारीरिक संपर्क को कम करने में सक्षम बनाएगी, जिससे संपर्क रहित सेवाएं प्रदान की जा सकेगी। निसान का कहना है कि अनुभव एक वास्तविक डीलरशिप यात्रा के समान है। यह एप आधारित सर्विस नहीं है और खरीदार कंप्यूटर और स्मार्टफोन ब्राउजर्स के माध्यम से वर्चुअल टूर ले सकते हैं। ग्राहक आसानी से बुकिंग सेक्शन में जा सकते हैं और अपनी पसंद की कार का चयन करने के लिए निसान फाइनेंस के माध्यम से फाइनेंस ऑप्शन्स का भी चुनाव कर सकते हैं।
इसके बाद सुरक्षित भुगतान गेटवे के माध्यम से कार का भुगतान कर सकते हैं। निसान सभी डिजिट भुगतना को स्वीकार कर रहा है। वर्तमान में निसान के प्रोडक्ट लाइन-अप में निसान किक्स और निसान GT-R स्पोर्ट्स कार शामिल हैं। जबकि ऑनलाइन सेवाएं निसान किक्स पर लागू हैं, कंपनी ने अभी तक GT-R के लिए इसकी पुष्टि नहीं की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
