Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को यूनियन बजट 2025 पेश करने वाली हैं। इस बजट को पेश होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पेश बजट होने जा रहा है वहीं निर्मला सीतारमण का ये 8वां बजट होगा।
इस बजट से देश के कारोबारियों समेत आम नागरिकों को बड़ी उम्मीदें हैं। सबकी नजर निर्मला सीतारमण के इस बजट पर रहने वाली है किस सेक्टर में खास फायदा मिलने वाला है। चलिए आपको हम बजट से जुड़े कुछ पिछले रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

इनका तोड़ा था वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड
इस बार मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट वहीं निर्मला सीतारमण अपना 8वां बजट पेश करने वाली हैं। आपको बता दें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम भी सबसे ज्यादा केंद्रीय बजट पेश करने का इतिहास है। इन्होंने भारत में अलग-अलग समय के अंदर अपने 10 बजट पेश किए हैं। हालांकि, इस फेहरिस्त में अब निर्मला सीतारमण का नाम जुड़ चुका है, वित्त मंत्री इस रिकॉर्ड को तोड़ने में अब ज्यादा दूर नहीं हैं। वहीं भारत की पहली पूर्णकालिक महिला भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं।
ये था सबसे लंबा बजट
भारत में सबसे लंबा बजट भाषण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया है। ये बजट साल 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया था, जिसका समय पूरा 2 घंटे 40 मिनट का था।
ये था सबसे छोटा बजट भाषण
साल 1977 में हीरूभाई मूलजीभाई पटेल ने भारत का सबसे छोटा बजट भाषण पेश किया था, ये बजट भाषण सिर्फ 800 शब्दों का था। इस वजह से इस बजट को भारत के इतिहास में सबसे छोटे बजट के रुप में देखा जाता है।
स्वतंत्रता के बाद का बजट
भारत का पहला स्वतंत्रता-पश्चात बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था। भारत के पहले वित्त मंत्री आर.के. शानमुखम चेट्टी ने यह बजट पेश किया था। इसमें देश की आर्थिक चुनौतियों से निपटने और इसकी वित्तीय सेहत सुधारने पर ध्यान केंद्रित किया गया था।
निर्मला सीतारमण फरवरी 2025 में अपना आठवां बजट पेश करने वाली हैं। 2019 में अपनी पहली प्रस्तुति के बाद से उन्होंने सात बजट पेश किए हैं। वहीं उनके पास सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड है, जो 2020 में 2 घंटे और 42 मिनट तक चला था।
ऐतिहासिक मायने
भारत में बजट पेश करने की परंपरा 1860 में अपनी शुरुआत के बाद से काफी विकसित हुई है। शुरू में औपनिवेशिक जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया यह बजट स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय विकास के लिए एक साधन बन गया है। प्रत्येक वित्त मंत्री समकालीन आर्थिक मुद्दों को संबोधित करने के लिए अपना अनूठा नजरिया लेकर आता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications