PIB Fact Check : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में ठगी करने वाले लोगों को ठगने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाते हैं। लोगों को तरह-तरह के झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उनसे ठगी करते हैं। हालांकि, पीआईबी समेत अन्य कई प्लैटफॉर्म फैक्ट चेक कर समय-समय पर लोगों को सतर्क भी करते रहते हैं।

स्कैमर्स डीपफेक वीडियो और नकली सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का काम करते हैं। इससे वे लोगों को झूठे इन्वेस्टमेंट स्कीमों में फंसा रहे हैं। ये स्कीमें इतनी लुभावनी होती हैं कि कोई भी आसानी से धोखा खा सकता है। साथ ही यह समझना भी मुश्किल होता है कि बोलने वाला शख्स असली है या नकली। यही वजह है कि कई बार लोग इसमें फंसकर अपनी पूंजी गंवा देते हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक यूट्यूब वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ऐसी स्कीम के बारे में घोषणा की है जिसमें 21,000 रुपये के निवेश से 12 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है। वीडियो में दावा किया गया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण एक निवेश प्लेटफ़ॉर्म का प्रचार कर रही हैं और वादा कर रही हैं कि ₹21,000 के निवेश से आप हर महीने ₹12 लाख तक कमा सकते हैं।
पीआईबी ने दावे को बताया फर्जी
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अब सरकारी मीडिया प्लैटफॉर्म पीआईबी के फैक्ट चेक टीम ने इस दावे का फर्जी बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम का कहना है कि ये सब स्कैम है। वित्त मंत्री या भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना शुरू या समर्थित नहीं की गई है। ऐसे किसी भी संदिग्ध निवेश दावे का शिकार न बनें! सतर्क रहें। भरोसा करने से पहले पुष्टि कर लें।
इससे पहले पीआईबी फैक्ट चेक डिवीजन ने एक अन्य दावे को फर्जी बताया था जिसमें एक वीडियो में सीतारमण को यह कहते हुए दिखाया गया है कि अगर लोग एक स्मार्ट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो 22,000 रुपये का इन्वेस्टमेंट एक दिन में 60,000 रुपये और एक महीने में लगभग 10 लाख रुपये तक कमा सकता है।
वीडियो में सीतारमण एक इंटरव्यू में 'QuantumAl' इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म को प्रमोट करती हुई दिख रही हैं। वे कह रही हैं कि इन्वेस्टर्स सिर्फ 21,000 रुपये इन्वेस्ट करके 20 लाख रुपये प्रति महीने तक कमा सकते हैं। पीएआईबी ने बताया था कि सरकार या फाइनेंस मिनिस्टर ने ऐसा कोई भी प्रोग्राम शुरू या अप्रूव नहीं किया है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications