एक बार फिर नीरव मोदी को तगड़ा झटका लगा है। भगोड़े हीरा काराबोरी नीरव मोदी को अब भारत लाया जाएगा। आपको याद दिला दें कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर पीएनबी से करीब 14 हजार करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
नई दिल्ली, अप्रैल 16। एक बार फिर नीरव मोदी को तगड़ा झटका लगा है। भगोड़े हीरा काराबोरी नीरव मोदी को अब भारत लाया जाएगा। आपको याद दिला दें कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर पीएनबी से करीब 14 हजार करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है। जी हां पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है।

इंग्लैंड के होम डिपार्टमेंट ने दी मंजूरी
फरवरी में लंदन कोर्ट से नीरव के प्रत्यर्पण की मंजूरी मिलने के बाद आज यूनाइटेड किंगडम (यूके) के गृह मंत्री ने भी प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है। आज यानी शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बताया कि इंग्लैंड की कोर्ट ने सीबीआई के पक्ष में फैसला देते हुए बोला था कि प्रत्यर्पण को लेकर होम डिपार्टमेंट फैसला लेगा। आज होम डिपार्टमेंट ने भी प्रत्यर्पण की फाइल क्लियर कर दी है। हालांकि अभी भी नीरव मोदी के पास हाई कोर्ट में अपील करने का विकल्प मौजूद है।
14,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक भारत लाने पर नीरव मोदी को मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। जेल प्रशासन ने बताया कि नीरव मोदी को अतिसुरक्षा वाले बैरक नंबर-12 की तीन कोठरियों में से एक में रखा जाएगा। तीनों ही कोठरी में सुरक्षा और कड़ी निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। महाराष्ट्र के जेल विभाग ने 2019 में केंद्र को जेल की स्थिति और नीरव मोदी को रखने के लिए सुविधाओं के बारे में जानकारी दी थी। भगोड़े नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप है। पीएनबी से फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए 14,000 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में नीरव मोदी और अन्य आरोपियों के खिलाफ सीबीआई और ईडी ने मामला दर्ज किया है। इस केस में ईडी ने नीरव की करोड़ों की संपत्तियां भी अटैच भी की हैं।
2019 से जेल में बंद है नीरव मोदी
नीरव मोदी घोटाला का मामला सामने आने के बाद जनवरी 2018 में भारत छोड़कर फरार हो गया था। इस समय नीरव मोदी लंदन की एक जेल में बंद है। मालूम होगा कि नीरव को 2019 में गिरफ्तारी किया गया था, जिसके बाद से ही वो दक्षिण-पश्चिम लंडन के वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। इस दौरान उसने कई बार जमानत पर बाहर आने की भी कोशिश की, लेकिन आरोपों की गंभीरता की वजह से बार-बार उसकी जमानत खारिज कर दी गई थी। लेकिन अब उसके सारे रास्ते बंद हो गए है। अब उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications