नई दिल्ली, जून 9। कोरोनावायरस महामारी के कारण देश कठिन दौर से गुजर रहा है। हालांकि महामारी का म्यूचुअल फंड निवेशकों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। कई फंड्स ने एक साल में निवेशकों को 100 फीसदी या इससे अधिक रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों को पैसा दोगुना हो गया। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद म्यूचुअल फंड स्कीमों में निवेश करने वाले निवेशकों को भी अच्छा फायदा हुआ है। म्यूचुअल फंड में निवेश भी तेजी से बढ़ा है। लोग इक्विटी यानी शेयर बाजार में डायरेक्ट निवेश की तुलना में म्यूचुअल फंड के माध्यम से निवेश करना अधिक सुरक्षित मानते हैं। यही राय एक्सपर्ट्स भी देते हैं। हम आपको यहां एक ऐसे फंड की जानकारी देंगे, जिसने एक साल में निवेशकों को 100 फीसदी से भी अधिक रिटर्न दिया है।
निप्पॉन स्मॉल कैप फंड
निप्पॉन स्मॉल कैप फंड निप्पॉन म्यूचुअल फंड की स्कीम है। इस फंड ने बीतो एक साल में 111.45 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। 100 फीसदी से अधिक रिटर्न का मतलब है निवेशकों को पैसा दोगुना होना। अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इस फंड में 1 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि इस समय 2.11 लाख रु हो गयी होगी।
जानिए 6 महीनों का रिटर्न
अगर 6 महीनों का रिटर्न देखें तो भी निप्पॉन स्मॉल कैप फंड ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस फंड ने 6 महीनों में 46.86 फीसदी का रिटर्न दिया है। 6 महीने मे करीब 47 फीसदी रिटर्न बहुत बढ़िया है। आपको इतना रिटर्न बाकी किसी निवेश ऑप्शन में नहीं मिलेगा। शेयर बाजार में इतना रिटर्न मिल सकता है, मगर वहां जोखिम काफी अधिक है।
तीन महीनों में भी अच्छा रिटर्न
निप्पॉन स्मॉल कैप फंड का तीन महीनों का भी रिटर्न देखें तो फंड ने तीन महीनों में 18.23 फीसदी मुनाफा कराया है। 18 फीसदी रिटर्न यदि आप एफडी से कमाना चाहें तो 2-3 साल का समय लग सकता है। इतना रिटर्न किसी पोस्ट ऑफिस स्कीम से हासिल करने में भी आपको 2-3 साल ही लग सकते हैं। इस स्कीम में आप कम से कम 100 रु की एसआईपी कर सकते हैं।
क्या है एसआईपी
व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने का एक तरीका है और इसे सुरक्षित भी माना जाता है। इसका कारण यह है कि एसआईपी में हर महीने एक निश्चित तारीख को एक निश्चित राशि का निवेश किया जाता है। ये कम से कम 100 रु भी हो सकता है।
इन स्कीमों के जैसा ही है निवेश
अगर आपने बैंक या पोस्ट ऑफिस की आरडी (रेकरिंग डिपॉजिट) में निवेश किया है तो एसआईपी में निवेश उसी तरह है। एसआईपी में निवेश की गई छोटी सी रकम धीरे-धीरे भविष्य में बड़ा फंड बन जाती है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि म्यूचुअल फंड में निवेश करना शेयर बाजार के जोखिमों के अधीन है। लेकिन जोखिम के साथ यहां रिटर्न भी कई बार दोगुना या तिगुना तक मिल सकता है। आपको यहां बढ़िया रिटर्न मिल सकता है। बताते चलें कि कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी एक साल में निवेशकों को 120 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
