नई दिल्ली, जनवरी 19। म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास एक से बढ़कर एक स्कीमें हैं। इनमें से एक म्यूचुअल फंड स्कीम ऐसी है, जिसने 50,000 रुपये के निवेश को सीधे 1 करोड़ रुपये बना दिया। यही नहीं यह म्यूचुअल फंड स्कीम अभी भी काफी अच्छा रिटर्न दे रही है। वहीं अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में केवल 1000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी फंड वैल्यू भी आज 1 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी। यानी इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने हर तरह से निवेशकों को बहुत फायदा कराया है। अगर आप इस म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
पहले जानिए म्यूचुअल फंड सिप के बारे में
म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को शार्ट में सिप कहा जाता है। यह एक निवेश का तरीका है। यह काफी कुछ बैंक और पोस्ट ऑफिस की आरडी की तरह होता है। लेकिन इसमें कई और खूबियां होती हैं। इसमें निवेश बीच में घटाया या बढ़ाया जा सकता है। यह कितने ही समय के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा भी अन्य कई फायदे सिप माध्यम से निवेश में मिलते हैं।
अब जानते हैं इस स्कीम के बारे में।
यह है निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड
म्यूचुअल फंड की इस स्कीम का नाम निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड (ग्रोथ) है। इस स्कीम ने बहुत ही शानदार रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में एक बार में 50,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई है। वहीं निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने 1000 रुपये महीने की सिप को अब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है।
आइये जानते हैं कैसे दोनों तरीकों से इस स्कीम ने बनाया करोड़पति।
पहले जानिए कैसे 50,000 रुपये का निवेश बना 1 करोड़ रुपये
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड की लाचिंग 8 अक्टूबर 1995 को हुई थी। जिसने इस फंड की लांचिंग के दौरान ही 50,000 रुपये का निवेश किया होगा, उसके पास आज की तारीख में 10643822 रुपये यानी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो गया होगा। निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने लांचिंग के अब तक करीब 21187.64 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं अगर देखा जाए तो यह रिटर्न औसतन 22.61 फीसदी का वार्षिक का रहा है। यहां पर निवेशक को केवल एक बार ही 50,000 रुपये का निवेश करना पड़ा है।
जानिए निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड का साल दर साल रिटर्न
- निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने बीते 1 साल के दौरान 47.44 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- 2 साल के दौरान निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने जहां कुल रिटर्न 77.07 फीसदी का दिया है, वहीं सीएजीआर यानी हर साल मिला औसत रिटर्न 32.96 फीसदी का रहा है।
- 3 साल के दौरान निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने जहां कुल रिटर्न 99.89 फीसदी का दिया है, वहीं सीएजीआर यानी हर साल मिला औसत रिटर्न 25.94 फीसदी का रहा है।
- 5 साल के दौरान निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने जहां कुल रिटर्न 139.68 फीसदी का दिया है, वहीं सीएजीआर यानी हर साल मिला औसत रिटर्न 19.09 फीसदी का रहा है।
- 10 साल के दौरान निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने जहां कुल रिटर्न 443.55 फीसदी का दिया है, वहीं सीएजीआर यानी हर साल मिला औसत रिटर्न 18.43 फीसदी का रहा है।
- वहीं लांचिंग (8 अक्टूबर 1995) से अब तक का निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने जहां कुल रिटर्न 21187.64 फीसदी का दिया है, वहीं सीएजीआर यानी हर साल मिला औसत रिटर्न 22.61 फीसदी का रहा है।
अब जानिए 1000 रुपये की सिप ने कैसे बनाया करोड़पति
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने सिप माध्यम से निवेश करने वालों को भी बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड की लांचिंग यानी 8 अक्टूबर 1995 से जिसने इस फंड में 1000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, उसकी वैल्यू अब 13424782.55 रुपये यानी 1 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा होगी। इस दौरान निवेशक ने सिप माध्यम से कुल मिलाकर 315000 रुपये का निवेश किया होगा। इस निवेश पर 4161.84 फीसदी का रिटर्न मिला है। अगर औसत वार्षिक रिटर्न देखा जाए तो यह 23.08 फीसदी का होता है।
जानिए सिप माध्यम से साल दर साल रिटर्न
- निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने सिप माध्यम से लगातार ही अच्छा रिटर्न दिया है। निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड का 1 साल में सिप माध्मय से कुल रिटर्न 21.13 फीसदी का रहा है, वहीं सीएजीआर यानी औसतन वार्षिक रिटर्न 41.1 फीसदी का रहा है।
- वहीं निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड का 2 साल में सिप माध्मय से कुल रिटर्न 58.51 फीसदी का रहा है, वहीं सीएजीआर यानी औसतन वार्षिक रिटर्न 51.34 फीसदी का रहा है।
- वहीं निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड का 3 साल में सिप माध्मय से कुल रिटर्न 71.23 फीसदी का रहा है, वहीं सीएजीआर यानी औसतन वार्षिक रिटर्न 38.15 फीसदी का रहा है।
- वहीं निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड का 5 साल में सिप माध्मय से कुल रिटर्न 83.29 फीसदी का रहा है, वहीं सीएजीआर यानी औसतन वार्षिक रिटर्न 24.45 फीसदी का रहा है।
- वहीं निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड का 10 साल में सिप माध्मय से कुल रिटर्न 175.89 फीसदी का रहा है, वहीं सीएजीआर यानी औसतन वार्षिक रिटर्न 19.26 फीसदी का रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications