Share Bazar News: कल आईटी कंपनी टीसीएस और इनफोसिस ने अपने वित्तीय परिणाम जारी किए थे। यह वित्तीय परिणाम शेयर बाजार बंद होने के बाद आए थे। इसलिए आज इनका असर इन कंपनियों के शेयरों के रेट पर असर दिखा। आज इन कंपनियों के साथ अन्य आईटी कंपनियों के रेट में भारी तेजी दर्ज की गई है।
इसके चलते आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 462.63 अंक की तेजी के साथ 72183.81 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 134.60 अंक की तेजी के साथ 21781.80 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,129 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई।

आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से करीब 1,669 शेयर तेजी के साथ और 365 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 95 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 161 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 134 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 43 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज डॉलर के खिलाफ रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 83.08 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप 5 गेनर शेयर
इनफोसिस का शेयर करीब 69 रुपये की तेजी के साथ 1,562.95 रुपये के स्तर पर खुला।
टीसीएस का शेयर करीब 111 रुपये की तेजी के साथ 3,846.10 रुपये के स्तर पर खुला।
विप्रो का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 458.70 रुपये के स्तर पर खुला।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 28 रुपये की तेजी के साथ 1,277.70 रुपये के स्तर पर खुला।
एलटीआई माइंडड्री का शेयर करीब 121 रुपये की तेजी के साथ 6,081.20 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप 5 लूजर शेयर
एशियन पेंट का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 3,265.95 रुपये के स्तर पर खुला।
एचयूएल का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 2,519.60 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 1,056.70 रुपये के स्तर पर खुला।
रिलायंस का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 2,702.95 रुपये के स्तर पर खुला।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,618.80 रुपये के स्तर पर खुला।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है। एक बार यह खाता खुल जाता है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भी शेयर की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।
More From GoodReturns

MSCI India August Review: निफ्टी में बड़े बदलाव की आहट! इन शेयरों पर रखें नजर, क्या होगा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications