NIBE Limited Stock Price: एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी नाईब लिमिटेड के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। आज दोपहर 2:01 पर कंपनी के शेयर बीएसई पर 5% उछल गए हैं। कंपनी का शेयर प्राइस 1601.85 रुपये के लेवल पर आ गया है और अपर सर्किट के लेवल को टच कर लिया है। नाईब लिमिटेड के शेयरों में यह तेजी इजराइल से मिले एक बड़े प्रोजेक्ट के बाद देखने को मिल रही है।

कंपनी को इजराइल से मिला बड़ा आर्डर
नाईब लिमिटेड को इजराइल से 150.6 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला है। नाईब लिमिटेड कंपनी का मार्केट कैप 2319 करोड़ रुपये है। इस आदेश के तहत ऐसे यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर्स का मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई की जाएगी, जिनकी कैपेसिटी 300 किलोमीटर तक है। यह एक नई तकनीक है, जिसे पहली बार भारत में ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार किया जा रहा है।
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि यह NIBE लिमिटेड के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और भारत के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए गर्व का पल है। इस प्रोजेक्ट के साथ हम माननीय प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के विजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की ओर इशारा कर रहा है। हम विश्वस्तरीय रक्षा तकनीक को भारतीय धरती पर ला रहे हैं।
कंपनी ने बताया कि यह यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर अपने सेक्टर में सबसे बड़ी तकनीकों में से एक है और इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह दुनियाभर में मौजूदा ऑप्शन से बेहतर प्रदर्शन कर सके।
कंपनी ने ये भी बताया है कि अंतरराष्ट्रीय रक्षा सेक्टर की टॉप कंपनियों के साथ मिलकर काम करते हुए, NIBE लिमिटेड लगातार सबसे अधिक प्रभाव वाली स्वदेशी तकनीकों का विकास कर रहा है, जो न केवल भारतीय सशस्त्र बलों के लिए उपयोगी हैं, बल्कि वैश्विक ग्राहकों की जरूरतों को भी पूरा करती हैं। यह प्रयास राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप है और ग्लोबल क्लाइंट्स को भी आगे बढ़ाता है।
कंपनी के शेयर्स में जबरदस्त तेजी
कंपनी के शेयर बीएसई पर शुक्रवार को 1601.85 रुपये के भाव पर खुले थे और हाई लेवल को टच किया है। पिछले 1 महीने में 12.76% तक का तगड़ा रिटर्न दिया हैं और 3 महीनों में 51.24% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। कंपनी ने 8 जुलाई 2024 को 2,245.40 रुपये के लेवल को टच किया था, जोकि इसका 52 वीक हाई भी था।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
