NHB Recruitment 2024 Process: अगर आप काफी समय से सरकारी नौकरी तलाश कर रहें हैं तो यह आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) में नौकरी पाने का आपको एक अच्छा मौका मिल रहा है। अगर आप भी इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो इस पूरे प्रोसेस को फटाफट नोट कर लें।

इतने पदों पर हो रही है भर्ती
NHB भर्ती 2024, का उद्देश्य उम्मीदवारों को भारत में टॉप हाउसिंग फाइनेंस इंस्टीट्यूशन में शामिल होने का सुनहरा अवसर प्रदान करना है। NHB हाउसिंग फाइनेंस इंस्टीट्यूशन को बढ़ावा देने और हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर की स्थिरता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। NHB भर्ती के तहत NHB में कुल 48 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
आपको बता दें कि भारत सरकार के नेशनल हाउसिंग बैंक ने मैनेजर समेत कई तरह के 48 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें 23 पद परमानेंट मोड पर भरे जाएंगे जबकि 25 पद कॉन्क्ट्रेक्ट पर। परमानेंट पदों में जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट फाइनेंस) स्केल 7 के 1, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (क्रेडिट) स्केल 5 के 1, डिप्टी मैनेजर क्रेडिट स्केल 2 के 3, असिस्टेंट मैनेजर जनरलिस्ट स्केल 1 के 18 पदों शामिल हैं। इसके लिए नेशनल हाउसिंग बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर भी आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा 25 पदों पर कॉन्ट्रेक्चुअल भर्ती भी निकाली गई है। इसमें चीफ इकोनॉमिक्स का एक, एप्लीकेशन डेवलपर का 1, सीनियर प्रोजेक्ट फाइनेंस ऑफिसर के 10, प्रोजेक्ट फाइनेंस ऑफिसर के 12, प्रोटोकल ऑफिसर (दिल्ली) के 1 पद हैं।
ऐसे कर सकेंगे आप अप्लाई
इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन www.nhb.org.in पर 29 जून 2024 से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन 19 जुलाई 2024 तक किया जा सकता है।
इसमें अप्लाई के लिए सबसे पहले होमपेज पर व्हाट्स न्यू सेक्शन पर क्लिक करें। अब आपको यहां रिक्रूटमेंट ऑफ वैरियस पोस्ट का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
अब यहां क्लिक हेयर टू अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, लिंक पर आवश्यक विवरण प्रदान करना होगा। अब उसके बाद आवेदन पत्र जमा करें।
अब सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स प्रदान करें। निर्धारित शुल्क जमा करें। इसके बाद, पूरा फॉर्म भरने के बाद उसे अच्छी तरह से क्रास चेक कर लें, अगर कहीं कोई गड़बड़ी हो गई है तो उसे सुधार कर लें।
इसके बाद सबमिट बटन पर एंटर करें।
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
इसका आवेदन 29 जून से शुरू हो रहा है। इसमें भर्ती के लिए आप 19 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क देना होगा। अलग-अलग कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए अलग भुगतान करना होगा।
भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है। आप एनएचबी भर्ती से संबंधित सभी जानकारी जैसे पात्रता, आयु सीमा, आवेदन और चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य विवरण वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं।
यह भर्ती एनएचबी की अपने कार्यबल को मजबूत करने और हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में विशेषज्ञता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications