यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कोल इंडिया की तरफ से अगले साल आपको मौका मिलेगा। नया साल शुरु होने में अब सिर्फ 2 महीने बचे हैं ऐसे में आप तब तक अपनी तैयारी बनाकर रखें। जी हां सरकारी कंपनी कोल इंडिया अगले वित्त वर्ष में 750 मिलियन टन कोयले का उत्पादन करेगी और इस दौरान लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह बात केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने कही है। कोल इंडिया वित्त वर्ष 2024 तक 1 अरब टन कोयले का उत्पादन करेगी।

इसके साथ ही प्रहलाद जोशी ने कोल इंडिया से कहा कि आने वाले दिनों में उर्जा की जरूरतों की भरपाई के लिए वह जरूरी कदम उठाए। साथ में उन्होंने सभी पीएसयू से कहा कि कोयला मंत्रालय उनकी मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत सरकार की महारत्न कंपनी कोल इंडिया के समारोह में जोशी ने कहा कि देश में बिजली की मांग जिस तेजी से बढ़ रही है, उसे देखते हुए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों के एक-दूसरे के कार्यों को प्रभावित किए बिना तेल उत्पादन करने की असीम संभावनाएं हैं।
वर्तमान में पीएसयू के लिए तेल उत्पादन का लक्ष्य 660 मिलियन टन रखा गया है, जो देश के कुल तेल उत्पादन का लगभग 82 प्रतिशत है। उन्होंने कोल इंडिया की विस्तार और कैपिटल इन्वेस्टमेंट वाली नीति की प्रशंसा की। अगर ये कंपनियां अपने आकार को बढ़ाती हैं तो आने वाले दिनों में रोजगार के हजारों अवसर भी पैदा होंगे।
आपको बता दें कि कोयला सेक्टर में ऑटोमैटिक रूट से 100 प्रतिशत एफडीआई के सरकार के फैसले पर उन्होंने कहा कि इससे इस सेक्टर में संरचनात्मक सुधार होगा और उसकी जरुरत भी है। विदेशी निवेश की मदद से भारत कोयले का कम से कम आयात करेगा जिसका हमें बहुत फायदा होगा। उन्होंने कोल इंडिया से अपील की कि वह जल शक्ति अभियान में साथ दे और जल संरक्षण जैसे बड़े मिशन में सरकार की मदद करे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
