अगले सप्ताह बैंक में पांच दिनों की हड़ताल हो सकती है। इस दौरान आपको बैंक से जुड़े कामों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
नई दिल्ली: अगले सप्ताह बैंक में पांच दिनों की हड़ताल हो सकती है। इस दौरान आपको बैंक से जुड़े कामों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही 31 जनवरी और 1 फरवरी को लगातार दो दिन बैंक हड़ताल करने के बाद सरकारी बैंकों के कर्मचारी अब एक बार फिर बैंक हड़ताल कर सकते हैं। अगर सरकारी बैंकों के कर्मचारी ये हड़ताल करने में सफल रहते हैं तो मार्च के दूसरे सप्ताह में एटीएम और बैंकिंग सेवाएं लगातार 5 दिनों के लिए प्रभावित हो सकता है। लिहाजा इससे कैश की कमी से लेकर बैंकिंग सेवाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर यही रहेगा की आप पहले से ही कैश का इंतजाम कर लें। विलय के बाद जल्द बदल जाएगा इन तीन बैंकों का नाम ये भी पढ़ें
जानिए कब से है हड़ताल
बैंक एम्पलॉई फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) और ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉई एसोसिएशन (एआईबीईए) के मुताबिक, 11 मार्च से 13 मार्च के बीच लगातार 3 दिनों के लिए बैंक हड़ताल हो सकता है। दरअसल, बैंक कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर इंडिया बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के साथ बीतचीत सफल नहीं रही है। मालूम हो कि यह हड़ताल महीने के दूसरे शनिवार से ठीक पहले आयोजित किया जाना है, ऐसे में रविवार को मिलाकर लगातार 5 दिनों के लिए बैंकिंग सेवाएं बाधित रह सकती हैं। बता दें कि हर महीने के दूसरे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहता है।
प्राइवेट बैंकों के कामकाज पर नहीं पड़ेगा कोई असर
हालांकि, इस हड़ताल से आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ने की संभावना है। अगर सरकारी बैंकों में यह हड़ताल होता है तो इस साल तीसरा मौका होगा जब बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। इसके पहले 8 जनवरी को सरकार की नीतियों को लेकर यूनियनों ने भारत बंद का आह्वाहन किया था। बैंकों यूनियान ने यह भी ऐलान किया है कि अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो 1 अप्रैल से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
जानिए क्या है बैंक कर्मचारियों की मांग
सरकारी बैंक कर्मचारियों की मांग है कि हर 5 साल बाद उनके वेतन को रिवाइज किया। यह सहमति यूनियन लीडर्स और बैंक प्रबंधन से कई बैठकों के बाद बनी है। बैंक कर्मचारियों की सैलरी को अंतिम बार 2012 में रिवाइज किया गया था। वहीं साल 2017 से अब तक इसे रिवाइज नहीं किया गया है। बैंक यूनियनों हर दूसरे शनिवार की छुट्टी के भी विरोध में है। हालांकि, इंडियन बैंक एसोसिएशन ने 5 दिवसीय कार्य सप्ताह के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि भारत में पहले से ही पब्लिक छुट्टीयां अधिक है। ऐसे में हर शनिवार और रविवार को बैंक की छुट्टी से आम लोगों को परेशानी हो सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
