New Zealand Visa Fee: हॉलिडे या फिर पढ़ाई के लिए अगर आप न्यूजीलैंड जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर आ गई है। 1 अक्टूबर से न्यूजीलैंड लगभग सभी कैटगरी के लोगों के लिए वीजा फीस को बढ़ाने की घोषणा की है। सिर्फ यही नहीं, स्टूडेंट्स वीजा को डबल करने का फैसला लिया है।

इतनी बढ़ा दी गई है स्टूडेंस्ट की वीजा फीस
स्टूडेंस्ट वीजा फीस जोकि NZD 375 थी उसे बढ़ाकर NZD 750 कर दिया जाएगा। वहीं, पोस्ट स्टडी वर्क वीजा को NZD 700 से बढ़ाकर NZD 1,670 कर दिया है।
यह कदम ऑस्ट्रेलिया द्वारा अपने छात्र स्टूडेंट वीजा एप्लिकेशन फीस को दोगुना करके AUD$1,600 (NZ$1,750) करने के निर्णय के ठीक एक महीने बाद उठाया गया है, और इसकी तुलना अन्य प्रमुख अध्ययन स्थलों, जिनमें कनाडा CDN$150 (NZ$180) और संयुक्त राज्य अमेरिका US$185 (NZ$310) शामिल हैं।
इन वीजा फीस पर भी होगा असर
वहीं, विजिटर वीजा फीस के लिए आवेदन करने वालों से वर्तमान NZD 211 फीस की जगह अब NZD 341 लगेगा। नई नीति के तहत, Skilled Residence Visa के लिए आवेदन फीस NZD 4,290 से बढ़कर NZD 6,450 हो जाएगी। वहीं, फैमली कैटगरी फीस NZD 2,750 से बढ़कर NZD 5,360 हो जाएगी।
पेरेंटल रिटायरमेंट कैटेगरी के लिए यह राशि NZD 5,260 से दोगुनी होकर NZD 12,850 हो जाएगी। न्यूजीलैंड में टेंपरेरी वीजा के लिए आवेदन करने वालों को भी इसका असर देखने को मिलेगा।
ये होंगे बड़े बदलाव
इन बदलावों की वजह से स्टूडेंट्स वीजा फीस दोगुनी हो जाएगी, जिसका अंतर्राष्ट्रीय छात्रों पर काफी असर पड़ेगा। इसके अलावा मान्यता प्राप्त Employer Work Visa में एक नया इमिग्रेशन शुल्क जोड़े जाने के साथ फीस में भी बढ़त होगी। प्रशांत द्वीप राष्ट्र के समुदायों की सहायता के लिए वीजा फीस नहीं बदला जाएगा।
इमिग्रेशन मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड की जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों की तुलना में फीस कंपटीशन बना हुआ है, इसलिए हमें विश्वास है कि न्यूजीलैंड रहने, काम करने, रिसर्च करने और यात्रा करने के लिए एक आकर्षक जगह बना रहेगा।
मान्यता प्राप्त Employer Work Visa न्यूज़ीलैंड में मुख्य टेंपरेरी वर्क वीजा है। इसे यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि न्यूज़ीलैंड के लोग नौकरियों के लिए पहले स्थान पर चुनें और नियोक्ताओं के लिए लोगों को काम पर रखना आसान हो, जहां वास्तव में कौशल या श्रम की कमी देखी जा रही है।
मान्यता प्राप्त Employer Work Visa की वर्तमान लागत NZ डॉलर 540 है और 1 अक्टूबर से इसकी कीमत NZ डॉलर 480 हो जाएगी। मान्यता प्राप्त Employer Work Visa के लिए नए इमिग्रेशन फीस वर्तमान NZD 210 की जगह NZD 1060 होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications