नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर आई है। 1 जनवरी 2021 से जियो ग्राहकों के लिए सभी नेटवर्कों पर फ्री कॉलिंग की सुविधा शुरू होने जा रही है। यानी जियो यूजर्स सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकेंगे। 1 जनवरी से रिलायंस जियो इंफोकॉम एक बार फिर से ऑफ-नेट घरेलू वॉयस कॉल मुफ्त कर देगी। ऑफ-नेट कॉल्स पर इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (आयूसी) समाप्त हो जाएगा, जिससे जियो से सभी नेटवर्कों अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग हो सकेगी।
फिलहाल मिलते हैं सीमित मिनट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल जियो के प्रीपेड प्लान्स में अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए सीमिट आईयूसी मिनट मिलते हैं। जियो ने अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का ऐलान करते हुए कहा है कि वह अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के अपने वादे पर प्रतिबद्ध है। मालूम हो कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के आदेश के बाद जियो ने आईयूसी समाप्त करने का ऐलान किया है।
जियो से जियो फ्री कॉलिंग
जियो नेटवर्क पर ऑन-नेट (जियो से जियो) घरेलू वॉयस कॉल हमेशा मुफ्त रही हैं। मगर आईयूसी के कारण जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिग फ्री नहीं हो पाई थी। सितंबर 2019 मे ट्राई ने आईयूसी चार्जेस जनवरी 2020 के बाद भी जारी रखने का फैसला लिया था, जिसके बाद जियो ने अपने ग्राहकों से ऑफ-नेट वॉयस कॉलिंग के लिए शुल्क लेना शुरू कर दिया। बिल्कुल समान दर पर लागू IUC शुल्क के लिए। कंपनी ने कहा कि उसने ग्राहकों को आश्वस्त किया था कि शुल्क तभी तक प्रभावी रहेंगे जब तक कि ट्राई आईयूसी को समाप्त नहीं कर देता।
जियो के 4 बेस्ट प्लान
जियो ने आईयूसी खत्म कर सभी नेटवर्कों पर फ्री कॉलिंग की फिर से शुरुआत करने के साथ ही चार बेस्ट प्री-पेड प्लान की जानकारी भी साझा की है। इन प्रीपेड प्लान में 129 रुपये, 149 रुपये, 199 रुपये और 555 रुपये का रिचार्ज शामिल हैं। वैलिडिटी की बात करें तो आपको इन प्लान्स में क्रमशः 28, 24, 28 और 84 दिनों की वैधता मिलेगी। 129 रु के प्लान में रोज 2 जीबी, 149 रु वाले प्लान में रोज 1 जीबी, 199 रु वाले प्लान में रोज 1.5 जीबी और 555 रु वाले में रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इन सभी प्लान्स में सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
बाकी कंपनियों का हाल
जियो के अलावा बाकी कंपनियों पर नजर डालें तो कोई भी अन्य टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए चार्ज नहीं ले रही। जियो अकेली टेलीकॉम कंपनी थी जो अब तक ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए चार्ज कर रही थी। ट्राई द्वारा आईयूसी खत्म किए जाने से जियो को फ्री कॉलिंग शुरू करने का मौका मिल गया।
कितना ले रही थी जियो चार्ज
पिछले एक साल से रिलायंस जियो ग्राहकों से ऑफ-नेट वॉयस कॉल के लिए 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क ले रही था, लेकिन इसने ग्राहकों को समान मूल्य का मुफ्त डेटा भी दिया। जियो के अक्टूबर तक 40.63 करोड़ ग्राहक हो गए थे। इसने अक्टूबर में 22.2 लाख ग्राहक जोड़े थे। जियो की शुरुआत 4 साल पहले 2016 में हुई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
