नयी दिल्ली। शेयर बाजार में निवेश के लिए ब्रोकिंग फर्म की सलाह लेना जरूरी है। किसी अच्छी ब्रोकिंग फर्म द्वारा सुझाए गए शेयरों में पैसा लगाना भी अक्लमंदी है। अगर आप शेयर बाजार से पैसा कमाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल एंजेल ब्रोकिंग फर्म ने 13 ऐसे शेयर सुझाएं हैं जो 2021 में तगड़ी कमाई करा सकते हैं। एंजेल ब्रोकिंग का मानना है कि सरकार और आरबीआई की तरफ से किए गए उपायों और अर्थव्यवस्था को खोलने से निरंतर सुधार हो सकता है। शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तरों पर है। नजर डालते हैं उन शेयरों पर जो आगे कमाई करा सकते हैं।
स्वराज इंजंस और एनआरबी बियरिंग्स
स्वराज इंजंस का शेयर इस समय 1416 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 1891 रु का है। यानी ये शेयर मौजूदा स्तर से 1891 रु पर पहुंच सकता है। ट्रैक्टर उद्योग में मजबूत रिकवरी (रबी की फसल मजबूत होने, एमएसपी और सामान्य मानसून में बढ़ोतरी) से स्वराज इंजंस जैसी कंपनियों को फायदा होगा। वहीं एनआरबी बियरिंग्स का शेयर इस समय करीब 100 रु पर है, मगर मौजूदा रेट से 118 रु तक जा सकता है। यानी करीब 18 फीसदी रिटर्न। घरेलू ऑटो सेक्टर में रिकवरी से कंपनी की इनकम बढ़ सकती है।
बंधन बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
बंधन बैंक का शेयर इस समय 413 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 525 रु का है। ये शेयर मौजूदा रेट से 525 रु पर पहुंच सकता है। बैंक का मजबूत डिपॉजिट आधार और नये क्षेत्रों में एंट्री से इसे लाभ मिलेगा। वहीं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर इस समय करीब 37 रु पर है, मगर मौजूदा रेट से ये 44 रु तक जा सकता है। यानी प्रति शेयर 7 रु की कमाई हो सकती है। कमाई के लिहाज से ये एक अच्छा मौका हो सकता है।
अतुल और गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स
अतुल का शेयर इस समय 6386 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 7339 रु का है। अतुल के पास बहुत मजबूत केमिस्ट्री स्किल सेट है और चीन से उत्पादन में शिफ्टिंग के कारण इस कंपनी को ज्यादा फायदा होगा। वहीं गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स का शेयर इस समय करीब 2000 रु पर है, मगर मौजूदा रेट से ये 2284 रु तक जा सकता है। यानी प्रति शेयर 284 रु की कमाई हो सकती है। पर्सनल और होम केयर सेगमेंट में रिकवरी के कारण कंपनी बेहतर ग्रोथ हासिल कर सकती है।
पर्सिटेंट सिस्टम्स और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर
पर्सिटेंट सिस्टम्स का शेयर इस समय 1490 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 1677 रु का है। पर्सिटेंट सिस्टम्स को 2020-21 की पहली तिमाही में 15 करोड़ डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट मिले, जिससे दूसरी छमाही में इसकी ग्रोथ बढ़िया रहेगी। वहीं मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का शेयर इस समय करीब 1949 रु पर है, मगर मौजूदा रेट से ये 2593 रु तक जा सकता है। यानी प्रति शेयर 650 रु से अधिक की कमाई हो सकती है।
नारायण हृदयालय और गुजरात गैस
नारायण हृदयालय का शेयर इस समय 441 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 500 रु का है। नारायण हृदयालय के आगे अच्छी ग्रोथ हासिल करने की संभावना जताई गई है। वहीं गुजरात गैस का शेयर इस समय करीब 380 रु पर है, मगर मौजूदा रेट से ये 450 रु तक जा सकता है। यानी प्रति शेयर 70 रु से अधिक की कमाई हो सकती है। गैस की कीमतों में गिरावट के कारण औद्योगिक क्षेत्र से मांग में वृद्धि देखी गई है।
हॉकिंस कुकर, जेके लक्ष्मी सीमेंट और व्हर्लपूल
हॉकिंस कुकर का शेयर इस समय 5866 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 6776 रु का है। वहीं जेके लक्ष्मी सीमेंट का शेयर इस समय करीब 333 रु पर है, मगर मौजूदा रेट से ये 422 रु तक जा सकता है। यानी प्रति शेयर 89 रु से अधिक की कमाई हो सकती है। व्हर्लपूल इंडिया का शेयर 2509 रु पर है, जबकि ये शेयर 3032 रु तक जा सकता है।
More From GoodReturns

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका



Click it and Unblock the Notifications