New Vande Bharat Express Srinagar To Delhi: यात्रियों के लिए खुशखबरी आ गई है। अब एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस में लोग सफर कर पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। तब से लेकर अब तक देश में कुल 60 वंदे भारत ट्रेन लोगों को उनके मंजिल तक पहुंचाने में कामयाब हो रही है। अब जल्द ही दिल्ली से श्रीनगर नई वंदे भारत ट्रेन आने वाली है। आइए इसके बारे में आपको सारी डिटेल्स देते हैं।

इस दिन से शुरू होगी नई दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने इस बात को लेकर सूचना दी कि प्रधानमंत्री मोदी जनवरी के महीने में यूएसबीआरएल यानी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर नई दिल्ली से कश्मीर तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। वहीं, एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले साल जनवरी के महीने में शुरू हो सकती है।
दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया
इस ट्रेन का संभावित किराया जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, एसी 3 टियर (3A) का लगभग 2,000 रुपये, एसी 2 टियर (2A) किराया लगभग 2,500 रुपये और एसी फर्स्ट क्लास (1A) का किराया लगभग 3,000 रुपये तय किया जा सकता है।
मिलेंगी ये सभी सुविधाएं
यह ट्रेन जनवरी 2025 से चलने की उम्मीद है और इसे लंबी दूरी की यात्राओं के लिए अलग तरह से डिजाइन किया गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में एसी 3 टियर (3A), एसी 2 टियर (2A), और एसी फर्स्ट क्लास (1A) जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे यात्रा बेहद आरामदायक रहेगी।
ये होगी ट्रेन की टाइमिंग
जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रेन की खास बात यह है कि यह राजधानी नई दिल्ली से शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:00 बजे श्रीनगर पहुंचेगी, जिससे यह 13 घंटे से भी कम समय में 800 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। इस दौरान यह ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। नई दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो ट्रेन शाम 7:00 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8:00 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
