New Vande Bharat Sleeper Express: देशभर में लाखों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। अगर आप भी ट्रेन से ट्रैवल करते हैं तो रेल मंत्रालय ने आपके लिए बड़ी खबर दी है। दिसंबर 2025 तक 9 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार हो रही हैं। यह निर्णय पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लंबी दूरी के टेस्टिंग के बाद लिया गया है। आइए इसके बारे में आपको सारी डिटेल्स बताते हैं।

चेन्नई में 16 डिब्बों वाली ट्रेनों का प्रोडक्शन (Vande Bharat Sleeper Trains)
चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), जो भारतीय रेलवे की प्राइमरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, इस जगह पर 16-डिब्बों वाली ट्रेनों का प्रोडक्शन होगा। इसके अलावा 16-कार मॉडल के अलावा, भारतीय रेलवे 24-कार वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO) ने 15 जनवरी, 2025 को पहली 16-कार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सफल टेस्टिंग पूरा किया।
हाई स्पीड से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन (High Speed Vande Bharat Train)
यह टेस्टिंग मुंबई और अहमदाबाद के बीच 540 किलोमीटर की दूरी पर किया गया था। ICF द्वारा बनाई गई इस ट्रेन का पहले कोटा डिवीजन में 180 किमी/घंटा की गति से 30-40 किलोमीटर की हाई-स्पीड दौड़ के लिए टेस्टिंग किया गया था। फिलहाल वंदे भारत ट्रेने की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
ट्रेनों में मिलेंगी कई सारी सुविधाएं (Vande Bharat Train Facilities)
स्लीपर ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर कोच हैं, जिसमें 1,128 यात्री बैठ सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें क्रैश बफर्स, डिफ़ॉर्मेशन ट्यूब और फायर बैरियर वॉल जैसी सुरक्षा सुविधाओं भी मौजूद है। फिलहाल वंदे भारत ट्रेनों में कई सारी फैसिलिटीज यात्रियों को मिलती है। इसमें जीपीएस, ऑटोमैटिक दरवाजे, वाईफाई की सुविधा भी दी जाती है। इतना ही नहीं, यात्रियों के खाने के लिए डीप फ्रीजर की भी सुविधा है। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के प्रोडक्शन के लिए प्राइवेट कंपनियों के साथ दो कॉन्ट्रेक्ट पर साइन किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
