New Vande Bharat Sleeper Train: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द शुरू होने वाली है। इस दौरान यात्रियों के वजन की क्षमता को भी ध्यान में रखते हुए ट्रायल को आगे बढ़ाया गया है। राजस्थान के कोटा और लाबान के बीच 30 किलोमीटर के हिस्से में 180 किमी/घंटा की रफ्तार से चलाया गया है और ट्रायल को पूरा किया गया है। इस ट्रेन के ट्रायल के समय स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा रही है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

31 दिसंबर से शुरू हुआ था वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल
इस नई वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल कोटा रेल मंडल में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर 31 दिसंबर से शुरू हुआ था और पहले ट्रेन का ट्रायल नागदा और कोटा के बीच किया गया था। अब सवाई माधोपुर और कोटा के बीच ट्रायल किया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल रन लखनऊ स्थित रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) द्वारा किया जा रहा है।
यहां पूरा किया गया ट्रायल
नई वंदे भारत स्लीपर कोच ट्रेन को टेस्टिंग के लिए कोटा लगाया गया. इस ट्रेन में लोडेड और अनलोडेड दोनों तरह की अलग-अलग स्पीड की टेस्टिंग की जा रही है। वंदे भारत ट्रेन का ब्रेकिंग सिस्टम, एयर सस्पेंशन और कपलर फोर्स का भी परीक्षण किया जा रहा है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा होने और इसके रूट को अंतिम रूप दिए जाने के बाद आधिकारिक तौर पर इसकी शुरुआत की जाएगी। इस ट्रेन की शुरुआत की घोषणा सबसे पहले रेल मंत्री ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की थी। एक बार चालू होने के बाद, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से यात्रियों के आराम और सुविधा को फिर से परिभाषित करने की उम्मीद है।
जल्द शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ महीने पहले नई डिजाइन की गई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का अनावरण किया था और इसके 2025 में इसके ट्रायल की बात कही थी। जल्द ही यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये ट्रेन यात्रियों के लिए नए साल 2025 में बजट के बाद शुरू होने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications