Vande Bharat Express Silchar To Agartala: वंदे भारत एक्सप्रेस अब यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ गई है। अगले कुछ महीनों में असम के सिलचर और त्रिपुरा की राजधानी अगरतला तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू होने की उम्मीद है। त्रिपुरा से राज्यसभा सदस्य राजीब भट्टाचार्य के अनुसार, सिलचर और अगरतला तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने के लिए बुनियादी ढांचा लगभग तैयार है और बाकि बचे हुए काम भी जल्द ही पूरे हो जाएंगे।

पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए शुरू की जा रही है नई वंदे भारत एक्सप्रेस
आपको बता दें कि अगरतला रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएम-बीजेपी) के तहत एक आउटलेट का उद्घाटन करने के बाद राज्यसभा सदस्य ने मीडिया से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा पूर्वोत्तर राज्यों के विकास को प्राथमिकता देते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस उनकी ड्रीम परियोजनाओं में से एक है।"
गुवाहाटी से जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस से लगता है इतना समय
इससे पहले प्रधानमंत्री ने 29 मई को गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से जोड़ने वाली असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। गुवाहाटी से जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा में 5 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा इस रूट पर पिछली सबसे तेज ट्रेन को 6 घंटे 30 मिनट का समय लगता था। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कपिलंजल किशोर शर्मा ने कहा कि अब तक एनएफ रेलवे ने 2708.52 आरकेएम (रूट किलोमीटर) का विद्युतीकरण हासिल कर लिया है, जो नेटवर्क के कुल 4260.52 आरकेएम का 64 प्रतिशत है। एनएफआर पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल के सात जिलों और उत्तरी बिहार के पांच जिलों में परिचालन करता है।
सिलचर और अगरतला तक चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन
रेलवे के अनुसार, दिसंबर तक पूरा करने का फोकस रखा गया है और उसके बाद सिलचर और अगरतला को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन संभव हो सकेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications