नई दिल्ली, अप्रैल 5। जो लोग देश की सबसे बड़ी बीमा और सरकारी कंपनी एलआईसी के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल अगले महीने एलआईसी का आईपीओ आस सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी के आईपीओ सरकार करीब 50,000 करोड़ रुपये (6.6 अरब डॉलर) जुटा सकती है। सरकार एलआईसी का करीब 50,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। सरकार लिस्टिंग के माध्यम से एलआईसी में 7 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर चर्चा कर रही है। बता दें कि आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी के बाद किसी कंपनी को एक निश्चित समय में आईपीओ लाना होता है। फिलहाल जो एलआईसी को समय मिला हुआ है वो 12 मई तक है और सरकार का इरादा इससे डेडलाइन से पहले ही आईपीओ लाना है।
बजट घाटे को कम करना
ब्लूमबर्ग न्यूज ने सबसे पहले पिछले महीने खबर दी थी कि सरकार आईपीओ लॉन्च करने के लिए मई की डेडलाइन को टार्गेट कर रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासन की योजनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें बजट घाटे को कम करने के लिए सरकारी कंपनियों में विनिवेश किया जाता है। सरकार और उसके सलाहकार एलआईसी के एम्बेडेड मूल्य के लगभग 1.25 से 1.5 गुना के वैल्युएशन की मांग करने पर विचार कर रहे हैं।
मार्च में आना था आईपीओ
सरकार की योजना पहले मार्च के पहले हफ्ते में एलआईसी का आईपीओ लाने की थी। मगर रूस-यूक्रेन विवाद के बीच शेयर बाजार में अस्थिरता आ गयी थी। इसके चलते सरकार ने अपने कदम वापस खींच लिए। फिर जो सेबी इसे मंजूरी मिली उसके अनुसार एलआईसी का आईपीओ लाने के लिए सरकार के पास 12 मई तक का समय है। इस लिहाज से सरकार के पास करीब सवा महीना है।
अधिक हिस्सेदारी बेचने का प्लान
पहले अनुमान था कि सरकार एलआईसी के आईपीओ में लगभग 31.6 करोड़ शेयर या 5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री करेगी। इससे सरकार को लगभग 60,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। मगर नयी रिपोर्ट में अनुमान है कि एलआईसी की 7 फीसदी हिस्सेदारी आईपीओ में बेच सकती है। बता दें कि 13 फरवरी को, सरकार ने सेबी के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दायर किया था, जिसने पिछले सप्ताह अपनी मंजूरी दे दी थी।
12 मई के बाद क्या होगा
सेबी के पास दायर डीआरएचपी में एलआईसी के वित्तीय परिणामों और सितंबर 2021 तक की एम्बेडेड वैल्यू की डिटेल थी। अगर सरकार 12 मई तक की उपलब्ध विंडो से चूक जाती है, तो एलआईसी के दिसंबर तिमाही के नतीजे बताते हुए सेबी के पास नए पेपर दाखिल करने होंगे और एम्बेडेड वैल्यू को भी अपडेट करना होगा।
सबसे बड़ा होगा आईपीओ
एलआईसी का आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। एक बार लिस्टेड होने के बाद एलआईसी की मार्केट वैल्यू रिलायंस और टीसीएस जैसी टॉप कंपनियों के करीब बराबर होगी। अब तक 2021 में पेटीएम का आईपीओ (18,300 करोड़ रुपये) सबसे बड़ा था। इसके बाद कोल इंडिया (2010) लगभग 15,500 करोड़ रुपये और रिलायंस पावर (2008) का 11,700 करोड़ रुपये का आईपीओ था।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications