New Sim Card Rule: आने वाले नए साल यानी 1 जनवरी 2024 से सिम खरीदने और बेचने के नियम में कई बदलाव किए जा रहे हैं। यह सभी बदलाव केंद्र सरकार द्वारा किए गए हैं। हालांकि इन बदलावों की रूपरेखा अगस्त में ही तैयार कर ली गई थी, लेकिन इन्हें लागू करने के लिए अब 1 जनवरी 2024 यानी नए साल के पहले दिन को चुना गया है। गौरतलब है कि पहले भी कई बार सिम कार्ड के नियम में बदलाव को लागू करने की डेडलाइन रखी गई थी लेकिन उसे पूरा नहीं किया जा सका था। लेकिन अब इन नियमों को लागू कर दिया जाएगा।
आपको बताते चलें कि नए नियम के तहत अब एक आईडी कार्ड पर लिमिटेड सिम ही खरीदे जा सकते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अक्सर लोग एक आईडी पर कई सिम खरीद कर गलत काम और फ्रॉड करते हैं। एक आईडी पर लिमिटेड सिम जारी करने से इस चीज पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। आपको बताते चलें कि नए रूल के तहत सिम कार्ड सेलर्स को रजिस्टर करने और सिस्टम में शामिल होने से पहले केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना पड़ेगा।

नए नियम के तहत किसी भी ग्राहक को सिम खरीदने से पहले ई-केवाईसी करवाना जरूरी होगा। आपको बताते चलें कि केवाईसी प्रक्रिया के अंतर्गत ग्राहक की पूरी जानकारी होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 जनवरी के बाद से ही सिर्फ डिजिटल केवाईसी की जाएगी। इसका सीधा सा मतलब है कि अब पेपर बेस्ड केवाईसी पर रोक लगा दी जाएगी।
इतना ही नहीं अब नई सिम खरीदते वक्त आपकी डिटेल को बायोमेट्रिक के जरिए सत्यापित किया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि टेलिकॉम मिनिस्ट्री का यह नियम सभी सिम कार्ड कंपनियों के लिए अनिवार्य है और इसका पालन करना भी जरूरी है।
अगर आपको लगता है कि नए नियम न मानने पर क्या दंड दिया जाएगा, तो ध्यान रहे की नया नियम लागू हो जाने के बाद एक साथ कई सिम खरीदने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अगर कोई टेलीकॉम कंपनी की प्रक्रिया को पूरा किया सिम बेचने की इजाजत देती है, तो उसे 10 लाख रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। इतना ही नहीं मीडिया में आ रही कुछ रिपोर्ट के मुताबिक अब सिम कार्ड सेलर को अपना पुलिस वेरिफिकेशन भी करना होगा।
गौरतलब है कि भारत सरकार फर्जी सिम कार्ड और इसके जरिए किए जाने वाले फाइनेंशियल धोखाधड़ी से बचने के लिए यह कदम उठा रही है। इसलिए सिम कार्ड बेचने वाले को भी इस दायरे के अंदर लाया जा रहा है। आपको बता दें कि एक आंकड़े के मुताबिक भारत में अभी करीब 10 लाख सिम कार्ड सेलर हैं। यह नया नियम लागू होने से फर्जी आईडी पर सिम कार्ड खरीदना काफी मुश्किल हो जाएगा, जिससे काफी हद तक फाइनेंशियल फ्रॉड और फर्जी सिम से फोन कॉल पर की जाने वाली धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिल सकती है। अब देखना यह होगा कि नया नियम लागू होने के बाद किस हद तक सरकार अपने मंसूबों में कामयाब हो पाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications