September New Rules: 1 सितंबर से कई सारे बदलाव होने वाले हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमत, क्रेडिट कार्ड नियम और आधार कार्ड अपडेट भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा साथ ही Dearness Allowance को लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए खास ऐलान हो सकते हैं। आइए आपको इन सबके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

फ्री आधार अपडेट की बढ़ गई डेट
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड को अपडेट करने की फ्री सर्विस को 14 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया है। यूआईडीएआई ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके पहचान और एड्रेस की जानकारी सही हों और अगर आधार में कोई बदलाव करना है तो उसे 14 सितंबर तक किया जा सकता है।
LPG सिलेंडर का दाम
सितंबर में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है, जिसका असर घरेलू और कमर्शियल दोनों ही उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। घरेलू बजट और खर्चों को मैनेज करने के लिए इन कीमतों में बदलाव के बारे में आपको पूरी जानकारी होना जरूरी है। पिछले महीने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये बढ़े थे, जबकि जुलाई में इसके दाम में 30 रुपये की कमी आई थी।
CNG-PNG और ATF दरों में बदलाव
1 सितंबर से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG की दरों में बदलाव होने की उम्मीद है। इससे परिवहन लागत और वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ सकता है। कार मालिकों, PNG ग्राहकों और अक्सर यात्रा करने वालों को इस बदलाव के लिए 1 सितंबर से तैयार होना पड़ेगा ।
नए क्रेडिट कार्ड नियम
सितंबर में नए क्रेडिट कार्ड नियम लागू किए जाएंगे। एचडीएफसी बैंक ने यूटिलिटी बिल भुगतान के लिए रिवॉर्ड पॉइंट की सीमा तय कर दी है, जबकि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने भुगतान नियमों में बदलाव किया है। क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को इन नए नियमों को समझदारी से अपनाने की जरूरत है।
धोखाधड़ी वाले कॉल पर सख्त कदम
1 सितंबर से धोखाधड़ी वाले कॉल और संदेशों के खिलाफ सख्त उपाय लागू होंगे। टेलीमार्केटिंग कंपनियों को 30 सितंबर तक नई ब्लॉकचेन-आधारित प्रोसेस में बदलाव करना होगा, जिससे सुरक्षा बढ़ेगी और स्पैम कॉल कम होंगे 1 सितंबर 2024 में होने वाले ये बदलाव वित्त और बजट पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेंगे।
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance)
सितंबर में केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान होने की संभावना है। केंद्र सरकार सितंबर की शुरुआत में ही उनके महंगाई भत्ते यानी डीए में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर सकती है और उम्मीद यह जताई जा रही है कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में करीब 3 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
