New Rules List November 2024: अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है। अगले महीने यानी 1 नवंबर से कई सारे नियमों में बदलाव होने वाला है जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इन बदलावों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव से लेकर क्रेडिट कार्ड से जुड़े हुए नियमों में बदलाव होगा।

1. एलपीजी सिलेंडर की कीमत
हर महीने तेल कंपनियां एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं। 1 नवंबर को वे 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं, जो हाल ही में स्थिर रही है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ रही हैं, दिल्ली में आखिरी बार 1 अक्टूबर को 48.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
2. एटीएफ, सीएनजी और पीएनजी दरें
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ), सीएनजी और पीएनजी की दरें भी समायोजित करती हैं। हाल के महीनों में एटीएफ की कीमतों में गिरावट देखी गई है और इस बार त्योहारों के दौरान कीमतों में कमी की उम्मीद है। सीएनजी और पीएनजी की दरें भी बदल सकती हैं।
3. म्यूचुअल फंड नियम
मार्केट रेगुलेटर SEBI (Securities and Exchange Board of India) ने म्यूचुअल फंड में इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों को सख्त करने की तैयारी कर ली है। ये 1 नवंबर लागू हो जाएगा। इन नए नियम के मुताबिक अब एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) के फंड में नॉमिनी लोगों और उनके करीबी रिश्तेदारों की ओर किए गए 15 लाख रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन की जानकारी अनुपालन अधिकारी को देनी होगी।
4. नए दूरसंचार नियम
सरकार ने जियो और एयरटेल जैसी दूरसंचार कंपनियों को स्पैम पर लगाम लगाने के लिए मैसेज ट्रेसेबिलिटी लागू करने का निर्देश दिया है। दूरसंचार कंपनियां स्पैम नंबरों को ब्लॉक करेंगी, जिससे उनके मैसेज यूजर्स तक नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में कंपनियां अपने यूजर्स तक मैसेज पहुंचने से पहले ही उसे स्पैम लिस्ट में डालकर नंबर ब्लॉक कर देंगी।
5. एसबीआई क्रेडिट कार्ड नियम
भारतीय स्टेट बैंक की सहायक कंपनी एसबीआई कार्ड, क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बदलाव लागू करेगी। नए नियम इसके क्रेडिट कार्ड के जरिए यूटिलिटी बिल पेमेंट्स और फाइनेंस चार्जेस से जुड़े हुए हैं। आपको बता दें कि 1 नवंबर से अन-सिक्यॉर्ड SBI क्रेडिट कार्ड पर हर महीने फाइनेंस चार्ज के तौर पर 3.75 रुपये पेमेंट करना होगा। इसके अलावा बिजली, पानी, एलपीजी गैस सहित अन्य यूटिलिटी सर्विसेज में 50,000 रुपये से ज्यादा पेमेंट पर 1 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।
इसके अलावा बैंकों की छुट्टियां भी अलग-अलग राज्यों के लिए सरकार ने निर्धारित की हुई है। इस बार नवंबर के महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
