New Rules 1 June 2025: देश में हर महीने कुछ न कुछ नियम बदलते हैं, लेकिन 1 जुलाई 2025 से जो बदलाव होने जा रहे हैं, वे सीधे आपके रोजमर्रा के खर्चों और फाइनेंशियल लेन-देन पर असर डालेंगे। इन नए नियमों में रेलवे टिकट की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी से लेकर पैन-आधार लिंकिंग, क्रेडिट कार्ड पेमेंट और एटीएम ट्रांजेक्शन तक शामिल हैं। आइए इन नियमों को आसान भाषा में समझते हैं।

रेलवे टिकट होंगे थोड़े महंगे
अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो आपके सफर का खर्च 1 जुलाई से थोड़ा बढ़ सकता है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों की टिकट दरों में आधे पैसे से लेकर 2 पैसे प्रति किलोमीटर तक बढ़ोतरी की है। भले ही ये रकम सुनने में कम लगे, लेकिन लंबी दूरी की यात्राओं में कुल राशि पर फर्क जरूर पड़ेगा।
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार जरूरी
अब से तत्काल टिकट सिर्फ वही लोग बुक कर पाएंगे जिनकी आईडी आधार से जुड़ी होगी। यह नियम इसलिए लाया गया है ताकि फर्जी बुकिंग और दलालों पर लगाम लगाई जा सके। यानी अगर आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो आप तत्काल टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।
पैन कार्ड के लिए अब आधार जरूरी
अगर आप पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको आधार कार्ड देना जरूरी होगा। यानी बिना आधार अब पैन कार्ड की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। इसके अलावा जिन लोगों ने अभी तक पैन और आधार को लिंक नहीं किया है, उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक यह ज़रूरी काम निपटाना होगा।
HDFC क्रेडिट कार्ड से थर्ड पार्टी पेमेंट महंगा
HDFC बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए कुछ बदलाव किए हैं। अब अगर आप किसी थर्ड पार्टी ऐप (जैसे PhonePe, Paytm आदि) से अपने कार्ड का बिल चुकाते हैं, तो 1% का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। साथ ही यूटिलिटी बिल भरने पर भी अतिरिक्त चार्ज लगेगा।
ICICI बैंक ATM से ज्यादा कैश निकालने पर चार्ज
अब ICICI बैंक के ग्राहक अगर एटीएम से तय सीमा से ज्यादा बार पैसे निकालते हैं, तो हर अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर 23 रुपए चार्ज देना होगा। मेट्रो शहरों में ये सीमा 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजेक्शन तक सीमित रहेगी।
लोगों को पहले से तैयारी करनी होगी
इन सभी बदलावों का मकसद सिस्टम को डिजिटल और ट्रांसपेरेंसी बनाना है, लेकिन आम लोगों के लिए यह खर्च को थोड़ा बढ़ा सकता है। इसलिए जरूरी है कि लोग इन बदलावों की जानकारी रखें और उसी के अनुसार अपनी योजना बनाएं।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications