नई दिल्ली, जुलाई 13। यदि आप भी वाहन खरीदने जा रहे हैं तब आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। क्योकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ट्रैफिक से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया है। इसीलिए सड़क पर निकलने से पहले आपको ये जानकारी जरुर पढ़ लेनी चाहिए, नही तो आप को भारी चालान से गुजरना पड़ सकता है। परिवहन मंत्रालय ने एक लाख रुपए का जुर्माना और 1 वर्ष की सजा होने को लेकर जानकारी दी है। आइए जानते हैं।
नियम का उल्लंघन पर 1 वर्ष तक की जेल
परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, यदि कोई कार बनाने वाली कंपनी, इम्पोटर या डीलर वाहनों के निर्माण और रखरखाव के नियम का उल्लंघन करता है तो उसे 1 वर्ष तक की जेल हो सकती है। इतना ही नही उस पर प्रति वाहन 1 लाख तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। परिवहन मंत्रालय की माने तो पहले इस नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना 1 हजार और 5 हजार रुपए था। लेकिन, अब नए रूल के मुताबिक, जुर्मना 1 लाख रुपए तक कर दिया गया है।
दोपहिया वाहन से जुड़े नए नियम
परिवहन मंत्रालय ने चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दोपहिया वाहन पर बैठाने के लिए नए सुरक्षा नियमों को लेकर अधिसूचित किया है। परिवहन मंत्रालय दोपहिया वाहन चालकों के लिए नया नियम लेकर आया है। इस नए नियम के अनुसार दोपहिया चालक को बच्चों के लिए हेलमेट का यूज करना अनिवार्य होगा और साथ ही गाड़ी की रफतार मात्र 40 किलोमीटर प्रतिघण्टा तक सीमित रखना होगा।
कितना लगेगा जुर्माना ?
नए ट्रैफिक नियम के अनुसार, यदि आप यातायात कानून का उल्लंघन करते हैं। तब आपको 1000 रूपये का जुर्माना देना होगा, साथ ही आपका तीन महीने तक ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले बच्चों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए नियम को शामिल करने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन किया गया है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications