Stock Market Closing: आज Share Market में रिकॉर्ड स्तर पर जाकर तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 339.60 अंक की तेजी के साथ 65785.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 98.80 अंक की तेजी के साथ 19497.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज दिन में निफ्टी एक बार 19500 अंक का स्तर भी पार कर गया था। ऐसा पहली बार हुआ है।
इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,596 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,060 शेयर तेजी के साथ और 1,398 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 138 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 232 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा 22 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 166 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 91 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 29 पैसे की कमजोरी के साथ 82.51 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 73 रुपये की तेजी के साथ 1,548.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अपोलो हास्पिटल का शेयर करीब 205 रुपये की तेजी के साथ 5,283.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 262.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 600.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस का शेयर करीब 54 रुपये की तेजी के साथ 2,638.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 88 रुपये की गिरावट के साथ 3,222.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 661.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 133 रुपये की गिरावट के साथ 9,859.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 1,180.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 73 रुपये की गिरावट के साथ 7,766.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें



Click it and Unblock the Notifications