आज 12 वें दिन लगातार देश में आज पेट्रोल और डीज़ल की कीमत स्थिर रही। पेट्रोल-डीज़ल के मूल्य में वृद्धि ना होने से आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है।
नई दिल्ली: आज 12 वें दिन लगातार देश में आज पेट्रोल और डीज़ल की कीमत स्थिर रही। पेट्रोल-डीज़ल के मूल्य में वृद्धि ना होने से आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है। बता दें कि कई दिनों से पेट्रोल-डीज़ल के दाम में तेजी देखने को मिल रही थी, ऐसे में आम आदमी की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही थी। लेकिन पिछले 12 दिन से पेट्रोल की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी आईओसी ने शनिवार को पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं की है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.78 रुपये प्रति लीटर रहा।

जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- दिल्ली पेट्रोल 80.43 रुपये और डीजल 80.78 रुपये लीटर है।
- मुंबई पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये और डीज़ल 79.05 रुपये लीटर है।
- कोलकाता पेट्रोल 82.10 रुपये और डीज़ल 75.89 रुपये लीटर।
- चेन्नई पेट्रोल 83.63 रुपये और डीज़ल के दाम 77.91 रुपये लीटर है।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत



Click it and Unblock the Notifications