नयी दिल्ली। टाटा समूह की टाटा मोटर्स देश की प्रमुख ऑटोमेकर कंपनियों में से एक है। भारत में कंपनी के बहुत सारे मॉडल काफी पसंद किये जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि टाटा भी महिंद्रा की ही एक समय पहले तक सिर्फ कारोबारी वाहनों का ही कारोबार करती थी। मगर जब दक्षिण कोरियाई कंपनी ह्यूंडई ने भारतीय बाजार में एंट्री की तो उसके बाद टाटा ने भी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अपनी एक्टिविटी बढ़ायी और एक से बढ़ कर एक कई शानदार कार मॉडल बाजार में उतारे। टाटा के जितने मॉडल इस समय ऑटो सेक्टर में हैं, उनमें टियागो सबसे कम कीमत वाली कार है। इस समय टाटा के कुल 12 मॉडल उपलब्ध हैं, जबकि कंपनी 8-9 नये मॉडल भी लॉन्च करेगी। बजट के बाद टाटा ने अपनी कारों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी या कटौती नहीं की है। आइये जानतें हैं टाटा की सभी मौजूदा और आने वाली कारों की कीमत।
ये है टाटा की कारों की प्राइस लिस्ट :
- टाटा हैरियर : 13.43 लाख रुपये से 17.3 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन : 6.73 लाख रुपये से 11.4 लाख रुपये
- टाटा हेक्सा : 13.7 लाख रुपये से 19.27 लाख रुपये
- टाटा टिगोर : 5.64 लाख रुपये से 8.09 लाख रुपये
- टाटा सफारी स्टोर्म : 11.09 लाख रुपये से 16.43 लाख रुपये
- टाटा जेस्ट : 5.82 लाख रुपये से 9.89 लाख रुपये
- टाटा बोल्ट : 5.29 लाख रुपये से 7.87 लाख रुपये
- टाटा टियागो एनआरजी : 5.94 लाख रुपये से 6.89 लाख रुपये
- टाटा टियागो : 4.54 लाख रुपये से 6.96 लाख रुपये
- टाटा टियागो जेटीपी : 6.69 लाख रुपये
- टाटा टिगोर जेटीपी : 7.59 लाख रुपये
- टाटा टिगोर ईवी : 9.17 लाख रुपये से 9.75 लाख रुपये
ये हैं टाटा की 5 आने वाली कारें और उनके संभावित प्राइस :
- टाटा एल्ट्रॉज : 8.49 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन ईवी : 17 लाख रुपये
- टाटा ग्रेविटास : 15 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन 2020 : 7 लाख रुपये
- टाटा टिगोर 2020 : 5.8 लाख रुपये
75 साल पुरानी है टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स, जो टाटा ग्रुप की कार निर्माता इकाई है, की शुरुआत 75 साल पहले 1945 में हुई थी। इसके प्रोडक्ट्स में ऑटोमोबाइल, स्पोर्ट्स कार, कारोबारी वाहन, कोच, बस, कंस्ट्रक्शन उपकरण, मिलिट्री व्हीकल और ऑटोमोटिव पार्ट्स शामिल हैं। 2019 में टाटा मोटर्स की आमदनी 3,01,938 करोड़ रुपये रही थी। टाटा मोटर्स की 4 सब्सिडरी कंपनियां भी हैं, जिनमें जेगुआर लैंड रोवर, टाटा देवू, टाटा टेक्नोलॉजीज और टाटा हिस्पानो शामिल हैं। टाटा मोटर्स एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है।
यह भी पढ़ें - बजट के बाद मारुति की कारों की नयी प्राइस लिस्ट, यहां जानिये
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
