पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपना नया लोगो जारी किया है। एक अप्रैल से होने जा रहे 10 सरकारी बैंकों के महाविलय के बाद पंजाब नेशनल बैक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक (सार्वजनिक क्षेत्र) बन जाएगा।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपना नया लोगो जारी किया है। एक अप्रैल से होने जा रहे 10 सरकारी बैंकों के महाविलय के बाद पंजाब नेशनल बैक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक (सार्वजनिक क्षेत्र) बन जाएगा। मालूम हो कि बैंक में एक अप्रैल से यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) का विलय होने जा रहा है, जिसके चलते यह लोगो जारी किया गया है। नए लोगो में सार्वजनिक क्षेत्र के तीनों बैंकों के प्रतीक चिन्ह हैं। बता दें कि इस विलय के साथ ही पीएनबी देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। बैंक जिसका कुल व्यापार और आकार 18 लाख करोड़ रुपये का होगा। फिलहाल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देश का सबसे बड़ा बैंक, जिसका कुल बिजनेस करीब 52 लाख करोड़ रुपये का है। विलय के बाद अब ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक के ग्राहक पीएनबी ब्रांच में सेवाएं ले सकते हैं।
ट्वीट में बैंक ने ग्राहकों को दी जानकारी
बता दें कि पीएनबी ने सोमवार को ट्वीट किया कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के साथ पंजाब नेशनल बैंक एक नए अवतार में है। हमारा साथ एक अच्छे सफर और सहज व स्मार्ट बैंकिंग के लिए है। पीएनबी ने कहा कि जिन बैंकों का विलय हो रहा है, उनके लिए चिंता की कोई वजह नहीं है क्योंकि तीन बैंक बेहतर, बड़े और मजबूत होने के लिए एक साथ आ रहे हैं। एक अन्य ट्वीट में बैंक ने कहा कि एक साथ हम ज्यादा बड़े, ज्यादा मजबूत और ज्यादा तेज हैं। लोग और बैंकिंग अब पहले के मुकाबले अधिक नजदीक होंगे।
जानिए विलय के अन्य बैंक
सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंक एक अप्रैल 2020 को विलय होकर 4 बड़े बैंकों में तब्दील हो जाएंगे। जिन अन्य बैंकों का विलय हो रहा है उनमें, सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में, आंध्रा बैंक व कॉरपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में और इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय होगा। पीएनबी ने कोरोना वायरस महामारी के चलते देशव्यापी बंद के दौरान लोगों से इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग करने की अपील भी की है।
जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?
- ग्राहकों को नया अकाउंट नंबर और कस्टमर आईडी मिल सकता है।
- वहीं जिन ग्राहकों को नए अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड मिलेंगे, उन्हें नए डीटेल्स इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, इंश्योरंस कंपनियों, म्यूचुअल फंड, नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) आदि में अपडेट करवाने होंगे।
- एसआईपी या लोन ईएमआई के लिए ग्राहकों को नया इंस्ट्रक्शन फॉर्म भरना पड़ सकता है।
- वहीं नई चेकबुक, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड इशू हो सकता है।
- बता दें फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) या रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) पर मिलने वाले ब्याज में कोई बदलाव नहीं होगा।
- जिन ब्याज दरों पर व्हीकल लोन, होम लोन, पर्सनल लोन आदि लिए गए हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं होगा।
- वहीं कुछ शाखाएं बंद हो सकती हैं, इसलिए ग्राहकों को नई शाखाओं में जाना पड़ सकता है।
- बता दें कि मर्जर के बाद एंटिटी को सभी इलेक्ट्रॉनिक क्लीयरिंग सर्विस (ईसीएस) निर्देशों और पोस्ट डेटेड चेक को क्लीयर करना होगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
