LIC Jeevan Utsav: भारतीय जीवन बीमा निगम ने 29 नवंबर 2023 को एक नई पॉलिसी लॉन्च की है, जिसका नाम जीवन उत्सव है। यह एक नॉन लिंक्ड नॉन पासपोर्टिंग मनी-बैक जीवन बीमा प्रोडक्ट है। ये इंश्योरेंस प्रोडक्ट बीमा की रकम के 10 फीसदी का इनकम बेनिफिट देता है। इस पॉलिसी में आपको कम से कम 5 लाख रुपए का बीमा करवाना होगा।
आपको बताते चलें कि एलआईसी की जीवन उत्सव में पॉलिसी निवेश करने के लिए एक उम्र की सीमा भी निर्धारित की गई है,जिसके तहत 8 से लेकर 65 साल तक के लोगों द्वारा इसमें इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। इसमें लाइफ लॉन्ग इनकम प्रॉफिट की सुविधा भी है। इसके लिए इस बीमा के सर्वाइवल बेनिफिट पॉलिसी में एक तय समय बताया गया है, इसके बाद आपको यह इनकम मिलने लग जाती है।

इस जीवन बीमा पॉलिसी के कई और फायदे भी हैं। जैसे की अगर किसी पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को मृत्यु लाभ मिलेगा जो पॉलिसी डॉक्यूमेंट में दिए गए इंश्योरेंस अमाउंट के बराबर होगा। आपको बताते चलें की लिक प्रीमियम पेमेंट के वक्त पॉलिसी के हर साल के अंत में हर 1000 रुपए पर 40 रुपए का बेसिक इनकम होगा। इस अकाउंट में क्रेडिट भी किया जाएगा। अगर पेमेंट भरते वक्त किसी पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो उस समय तक भरे गए कुल प्रीमियम पेमेंट का 105 प्रतिशत मृतक के परिवार को मिलेगा।
अगर बात करें पेमेंट की तो इसमें आपको दो विकल्प दिए जा रहे हैं। एक है फ्लेक्सी इनकम बेनिफिट और दूसरा रेगुलर इनकम है। वहीं इनमें प्रीमियम पेमेंट की कंडीशन 5 से 16 साल तक के लिए है।
इस बीमा के तहत पॉलिसी होल्डर कुल राशि का 10 फीसदी हिस्सा अपने तय किए गए पीरियड में ले सकता है। अगर आपको पेमेंट लेनी है तो यह 11वें पॉलिसी ईयर से शुरू होगा। अगर आपने 5 से 8 सालों के लिए प्रीमियम का पेमेंट ऑप्शन चुना है तो, पॉलिसी लेने के 11 साल बाद आपको यह अमाउंट मिलना शुरू होगा। अगर आपने 10 साल का प्रीमियम लिया है, तो इनकम 13वें पॉलिसी ईयर से शुरू होगी। इस पॉलिसी में मनी बैक स्कीम के तहत धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा पैसा दिया जाता है। आप एक साथ इसके पैसे नहीं निकाल सकते हैं।
अगर आपने फ्लेक्सी इनकम बेनिफिट प्लान चुना है तो प्रीमियम पेमेंट के आधार पर हर साल के लास्ट में आपको बेसिक बीमा की रकम का 10% दिया जाएगा। गौरतलब है कि एलआईसी के इस प्लान के तहत हर साल आपके करीब 5.5 प्रतिशत के इंट्रेस्ट रेट से पेमेंट देगा। इसमें आप पॉलिसी के 1 साल पूरे होने के बाद मिले हुए फायदे की 75 फीसदी तक रकम निकाल सकते हैं। इसमें आपका इंटरेस्ट भी जुड़ा रहेगा। इतना ही नहीं बची हुई धनराशि पर भी 5.5 परसेंट के रेट से ब्याज मिलेगा।
कंपनी द्वारा ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह पॉलिसी लोगों को काफी पसंद आएगी। क्योंकि इसमें आपको लाइफ लॉन्ग इनकम के साथ मृत्यु हो जाने पर रिस्क कवर भी दिया जा रहा है। इसके प्रीमियम आप अपनी सहूलियत के हिसाब से आसानी से भर सकते हैं। इसमें 5 से 16 साल तक प्रीमियम पेमेंट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications