देशभर में कोरोना का कजर जारी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना का कजर जारी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसी बीच मारुति सुजुकी कार की बिक्री पर सबसे बड़ा दांव लगाने जा रही है या यूं कहें कि नई पहल शुरु करने जा रही है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी कार सेल्स को डिजिटल रूप देने के लिए सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी अब कोविड-19 के बाद कारों की बिक्री के 'डिजिटल फर्स्ट अप्रोच टू कस्टमर रिलेशनशिप एंड सेल' नाम का एक प्रोग्राम बना रही है। जिस लॉकडाउन खत्म होने के बाद कंपनी कारों की बिक्री के लिए कंपनी इस प्रोग्राम को अपनाएगी।
डिजिटल माध्यम से कारों की बिक्री
कोरोना के कारण लॉकडाउन घोषित होने से डिजिटल को काफी बढ़ावा मिला है। यहां तक लॉकडाउन के चलते वर्क फ्रॉम होम के चलन में भी तेजी आई है। इस बीच मारुति सुजुकी देश में कारों की बिक्री के लिए डिजिटल माध्यम अपनाने के लिए जोर दे रही है। कंपनी अपनी बिक्री का माध्यम बदल रही है। कंपनी ने अपने सभी डीलर्स को नया मेमो जारी किया है। जिसमें कहा है कि हम अपने बिजनेस को बढ़ाने पर विचार करें और ग्राहकों से जुड़ने के लिए कोई नया जरिया इजाद करें।
ट्रेनिंग दी जा रही है डीलरशिप स्टाफ को
- फिलहाल कंपनी अपने डीलरशिप स्टाफ को नई रणनीनि अपनाने के लिए ट्रेनिंग दे रही है।
- इसमें बताया जा रहा है कि कैसे अपने ग्राहकों को कंपनी की वेबसाइट ब्राउज करने के लिए प्रोत्साहित करें।
- इसमें कार खरीदने के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
- इस वेबसाइट पर वाहन की बुकिंग, इंश्योरेंस रिनुअल जैसी तमाम सुविधाएं वेबसाइट के जरिए मिल जाएंगी।
- कंपनी चाहती है कि कारों की बिक्री के लिए प्री और पोस्ट सेल्स प्रॉसेस पूरी तरह से डिजिटल किया जाए।
- मौजूदा समय में कंपनी डिजिटल के लिए 28 स्टेप में 28 प्वाइंट्स पर फोकस कर रही है। ध्यान रहें इसमें इसमें टेस्ट ड्राइव्स शामिल नहीं है।
ऑनलाइन मिलेगा डेमो
नए एसओपी के मुताबिक, कार खरीदारों को ऑनलाइन शोरूम विजिट के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। केवल ई-ब्रोशर और ई-कोटेशन मुहैया कराया जा सकेगा। इसके साथ ही प्रोडक्ट का डेमो भी ऑनलाइन दिया जा सकेगा। हालांकि, प्रोडक्ट डिस्प्ले के लिए कंपनी स्टैटिक डेमो, प्रोडक्ट वीडियो या Augmented Reality Demo की मदद ली जा सकती है। डीलरशिप पर रिलेशनशीप मैनेजर्स को वीडियो कॉल अटेन्ड करने के लिए ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
जानिए लॉकडाउन के बाद प्रोडक्शन प्लान
अगर मारुति सुजुकी के प्रोडक्शन की बात करें तो सभी प्लांट्स को खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन कंपनी लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही अपने प्रोडक्शन को पूरी तरह से शुरू करने की योजना बना रही है। देश में 3 मई को लॉकडाउन खत्म हो रहा था, सरकार ने 2 हफ्ते के लिए फिर से बढ़ा दिया है। लेकिन इस बार कुछ शर्तों के साथ ढील दी गई है। मारुति सुजुकी के 150 एक्सक्लूसिव और नॉन-एक्सक्लूसिव वेंडर्स रेड और ऑरेंज जोन में हैं। कंपनी के पास BS-VI वाहनों का स्टॉक भी है। लिहाजा कंपनी अभी प्रोडक्शन नहीं शुरू करना चाहती।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
