New Notes For Wedding Season: शादियों का मौसम फिर से शुरू हो गया है। अलग-अलग जगहों में शादी की परंपराएं अलग-अलग हैं, लेकिन एक चलन हमेशा बना रहता है जो है शादियों में नए नोटों को उड़ाने का या फिर इन्हें शगुन के तौर पर देने का चलन।
नए नोट का इस्तेमाल शादियों में कई चीजों के लिए होता है, लोग दूल्हे के माला को बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन नोटों के लिए अक्सर लोगों को बैंक में लंबी लाइन लगानी पड़ती है। अगर आप भी शादी के सीजन में 20 रुपये के नए नोटों की गड्डी चाहते हैं तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

ऐसे आसानी से मिल जाएगी 20 रुपये के नोटों की गड्डी
कई लोग नए नोट प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते हैं, जैसे कि उन्हें परिचितों के माध्यम से नोट मिल जाते हैं, आदि। भारत के अलग-अलग बैंक की मदद से भी आप ये नोट हासिल कर सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को पुराने या क्षतिग्रस्त नोटों को नए नोटों से बदलने का अवसर दिया है। आप अपने बैंक में जाकर बिना किसी परेशानी के अपने पुराने नोटों को नए नोटों से बदल सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, फटे या पुराने नोट वाला कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक में जाकर नोट बदलवा सकता है। जिस बैंक में आप नोट बदलना चाहते हैं, वहां आपका खाता होना जरूरी नहीं है। बैंक आपके नोटों की स्थिति का आकलन करेंगे और उसके अनुसार मूल्य प्रदान करेंगे। अगर कोई बैंक यह सेवा देने से मना करता है, तो आप RBI में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
वेबसाइट से भी मिल सकता है नए नोटों का बंडल
आज के डिजिटल युग में, कई वेबसाइट ऑनलाइन नए नोटों के बंडल बेचने का दावा करती हैं। कुछ प्लेटफ़ॉर्म 100 दस रुपये के नोटों का बंडल 1,620 रुपये या 1,500 रुपये में बेचते हैं। इसी तरह, 100 बीस रुपये के नोटों की कीमत 2,500 रुपये है। इसके अलावा, 100 सौ रुपये के नोटों का बंडल 11,000 रुपये में और दो सौ रुपये के नोटों का बंडल लगभग 21,000 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी करते समय शिपिंग शुल्क भी देना पड़ता है। इन्हें लेने से पहले आपको सावधानी भी बरतनी होगी और सारी जानकारी चेक करने के बाद ही नोटों को खरीदें।
यदि आप सही प्रक्रियाओं का पालन करते हैं तो पुराने या फटे हुए नोटों को बदलना आसान है। पीएनबी जैसे बैंकों द्वारा आसान एक्सचेंज और ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध होने के कारण, नए नोट प्राप्त करना पहले से कहीं अधिक आसान है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications