New Income Tax Slab 2025: आज 1 अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर यानी 2025-26 की शुरुआत हो गई है. इसके साथ ही कुछ बदलाव भी लागू हो गए हैं. इसमें केंद्रीय बजट (Union Budget 2025) में आयकर छूट सीमा भी शामिल है. इसके तहत नया इनकम टैक्स स्लैब आज से ही लागू हो गया है, जिसका ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने केंद्रीय बजट में किया था.
इनकम टैक्स स्लैब आज से बदला!
नए इनकम टैक्स स्लैब के तहत लिमिट को 7 लाख रुपए से बढ़ाकर 12 लाख रुपए कर दिया गया है. यह बदलाव 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा, जिससे वेतनभोगी कर्मचारियों को टैक्स में काफी राहत मिलेगी. इस बदलाव के तहत सालाना 7 लाख रुपए से ज्यादा कमाने वाले लोग टैक्स कटौती में कमी के कारण अपने हाथ में मिलने वाले सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं.
12 लाख रुपए तक इनकम टैक्स फ्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान किया था कि सालाना 12 लाख रुपए तक की इनकम वाले व्यक्तियों को अब टैक्स का भुगतान करने से छूट मिलेगी. यह बदलाव नई टैक्स रीजीम का हिस्सा है, जिसका फायदा इसे चुनने वालों को मिलेगा. हालांकि, 7 लाख रुपए से कम आय वाले व्यक्तियों या पूंजीगत लाभ जैसी स्पेशल इनकम रेट्स वाले व्यक्तियों को कोई बदलाव नहीं दिखेगा.
नया इनकम टैक्स स्लैब 2025
इनकम (₹) टैक्स रेट्स
0-4 लाख NIL
4-8 लाख 5%
8-12 लाख 10%
12-16 लाख 15%
16-20 लाख 20%
20-24 लाख 25%
24 लाख से ज्यादा 30%
नया टैक्स स्लैब और फायदा
बदलवे हुए टैक्स स्लैब इनकम लेवल के बेस पर कई फायदे ऑफर कर रहा है. उदाहरण के लिए 12 लाख रुपए की इनकम पर 80,000 रुपए का टैक्स बेनिफिट्स मिलेगा. इसी तरह 16 लाख रुपए की इनकम पर 50 हजार रुपए और 18 लाख रुपए की इनकम पर 70,000 रुपए का फायदा मिलेगा.

हाई इनकम वालों के लिए फायदा
हाई इनकम वाले लोगों के लिए भी टैक्स स्लैब में बदलाव फायदेमंद है. क्योंकि इसके तहत 20 लाख रुपए की इनकम पर 90,000 रुपए की छूट और 25 लाख रुपए या 50 लाख रुपए तक की इनकम वालों के लिए 1,10,000 रुपए की छूट जारी है. प्रभावी टैक्स रेट्स आय वर्ग के आधार पर 7.5% से लेकर 21.6% तक होती हैं.
टैक्स स्लैब में बदलाव का सैलरी पर असर
इनकम टैक्स में बदलाव का सबसे ज़्यादा असर उन कर्मचारियों पर पड़ेगा जिनकी सालाना आय 7 लाख से 12 लाख रुपए के बीच है. टैक्स का बोझ कम होने से इन लोगों के मंथली सैलरी में 6,600 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा टैक्सपेयर्स 75,000 रुपए की मानक कटौती का क्लेम कर सकते हैं. इस कटौती से कुल छूट राशि बढ़कर लगभग 12.75 लाख रुपए हो जाती है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications