New Income Tax Bill 2025: सरकार बजट सत्र (Budget Session) में नया इनकम टैक्स बिल पेश करने को तैयार है. इसे संसद में 13 फरवरी को पेश किया जा सकता है. नए इनकम टैक्स बिल का ऐलान बजट 2025 में हुआ था, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने इसका जिक्र किया था. नए बिल को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. इसका ड्राफ्ट भी आ गया है. बिल को लेकर शेयर बाजार को भी उम्मीदें हैं. इसमें शॉर्ट टर्म कैपिटेल गेन (STCG) और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (LTCG)को लेकर बड़े ऐलान हो सकते हैं. बता दें कि नया इनकम टैक्स बिल, करीब 60 साल पुराने टैक्स एक्ट की जगह लेगा.
शेयर बाजार को मिलेगी खुशखबरी?
नए इनकम टैक्स बिल में STCG और LTCG को लेकर काफी उम्मीदें हैं. हालांकि, सीएनबीसी आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार STCG और LTCG में कोई बदलाव करने के मूड में नहीं है. यानी इन दरों में कोई बदलाव नहीं संभव है. इससे पहले बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister) ने स्टॉक्स, इक्विटी फंड और InvIT, REIT से शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स (Short Term Capital Gain Tax) को 20% कर दिया था, जोकि पहले 15% था. सभी एसेट्स पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (Long Term Capital Gain Tax) को 12.5% रखा गया.
नए बिल के लिए मिले 6500 सुझाव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनकम टैक्स बिल (New Income Tax Bill 2025) के सुझाव मंगाए गए थे. इस पर 6500 सुझाव सरकार को मिले. बता दें कि सरकार ने 4 कैटेगरी के लिए पब्लिक इनपुट और सुझाव मंगवाए थे, जिसमें लैंग्वेज को आसान बनाना, लिटिगेशन रिडक्शन, कंप्लायंस रिडक्शन और रिडंटेंट/ऑब्जेलेट प्रोविजन को हटाना शामिल है.

कैसा होगा नया आईटी बिल?
नया इनकम टैक्स बिल (New Income Tax Bill 2025) गुरुवार को संसद में पेश हो सकता है. यह 622 पेज का होगा, जिसमें 23 चैप्टर और 16 शेड्यूल्स शामिल हैं. साथ ही आसान टर्म्स जैसे असेसमेंट ईयर की जगह टैक्स ईयर और फाइनेंशियल ईयर की जगह प्रीवियस ईयर करने का भी प्रावधान होगा. इसमें टैक्स ईयर का मतलब 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहे 12 महीने के फाइनेंशियल ईयर से होगा.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक नए इनकम टैक्स बिल के जरिए टैक्स नियमों (Income Tax Rule) को आसान बनाने पर काम होगा. यानी कठीन टैक्स नियमों की जगह नए सिस्टम (New Tax System) को लागू किया जाएगा. टैक्स छूट (Tax Benefits) और कटौतियों (Tax Deduction) को लेकर भी बदलाव किए जा सकते हैं. साथ ही कंप्लायंसेज में भी सुधार किए जाएंगे. नए बिल में टैक्स से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए नया सिस्टम भी लाया जाएगा. इसमें डिजिटल इकोनॉमी को लेकर कुछ प्रावधान किए जा सकते हैं.
बजट सत्र में पेश होगा आईटी बिल
संसद का बजट सत्र (Parliament Budget Session) 13 फरवरी यानी गुरुवार को खत्म होगा. अब अगला सत्र 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा. बता दें कि बजट सेशन के पहले फेज में केंद्रीय बजट 2025 (Union Budget 2025) पेश किया गया, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने मौजूदा पार्लियामेंट सेशन में नया इनकम टैक्स बिल (New Income Tax Bill) पेश करने की बात कही थी, जिसका पहली बार जिक्र 2024 के बजट स्पीच में किया था.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications