New Financial Rules from 1st June 2024 News: हर महीने की पहली तारीख को कुछ वित्तीय नियमों में बदलाव किया जाता है। इन नियमों का सीधा असर जनता की जेब पर भी पड़ता है। कुछ ही दिनों में मई महीना समाप्त हो जाएगा।

जून 2024 में कई वित्तीय नियमों में बदलाव होंगो जिससे आपके फाइनेंशियल स्टेट पर भी असर पड़ सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि ये नियम कौन-कौन से होने वाले हैं।
1. ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ा हुआ नियम
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब आपको आरटीओ ऑफिस नहीं जाना होगा।
इसकी जगह सरकार की ओर से उन संस्थानों को भी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। जिसके साथ ही आरटीओ में जाकर टेस्ट देने की जगह व्यक्ति ड्राइविंग स्कूल से ही अपना ड्राइविंग लाइसेंस ले पाएगा।
ऐसे में आपको उन संस्थानों में इस सर्टिफिकेट के लिए टेस्ट देना होगा और फीस का भी भुगतान करना पड़ेगा।
लर्निंग लाइसेंस के लिए 150 रुपये और इसके टेस्ट के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। फाइनल टेस्ट के लिए 300 रुपये लगेंगे जो पास नहीं होने तक हर बार देने पड़ेंगे। लाइसेंस रीन्यू करवाना है तो आपको फीस 200 रुपये देने होंगे।
2. एलपीजी सिलेंडर की कीमत
आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट करती है। मई के महीने में तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी।
1 जून 2024 को घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम अपडेट होंगे। एलपीजी के दाम बढ़ने से आम जनता की आर्थिक स्थिति में हलचल हो जाती है।
3. बैंक में 10 दिनों की छुट्टियों
जून के महीने में 10 दिनों के लिए बैंकों में अवकाश रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को 6 दिन बैंक बंद रहेंगे।
वहीं त्यौहार के कारण भी बैंक बंद रहेंगे लेकिन बैंक बंद के दौरान बैंक से जुड़े हुए कई सारे काम आप मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए भी कर सकते हैं।
इसके अलावा एटीएम पर जाकर भी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। बैंक बंद रहने के दौरान सभी ऑनलाइन सुविधाएं चालू रहने वाली हैं। इनके जरिए आप अपने बैंक से संबंधित ज्यादातर काम घर बैठे ही आराम से निपटा सकते हैं।
4.ट्रैफिक नियमों में भी बदलाव
आपको बता दें कि अगर कोई व्यक्ति तेज स्पीड में वाहन चलाता है तो उसे 1000 रुपये से 2000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।
वहीं, बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर 500 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा और अगर गाड़ीचालक बिना हेलमेट या सीटबेल्ट के गाड़ी चलाता है तो उसे 100 रुपये का जुर्माना देना होगा।
इसके अलावा अब नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए डॉक्यूमेंट्स के नियम में भी बदलाव किए गए हैं। अब मंत्रालय आवेदकों को पहले से सूचित करेगा कि जिस तरह का लाइसेंस वह हासिल करेंगे उनके लिए किन विशिष्ट डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।
आपको यह भी बता दें कि भारत भर में पर्यावरण को बचाने और सुरक्षित करने के लिए, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 9000 पुरानी सरकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने और अन्य वाहनों को उत्सर्जन मानकों को सुधारने के तरीकों पर भी विचार कर रहा है।
5. आधार कार्ड से जुड़ी अपडेट
UIDAI के अनुसार आप 14 जून तक आधार को फ्री में अपडेट करवा पाएंगे। आप आसानी से ऑनलाइन आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। ऑफलाइन अपडेट के लिए 50 रुपये प्रति अपडेट चार्ज देना होगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
