नई दिल्ली, मार्च 21। आगरा स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता एनआईजे ऑटोमोटिव ने भारत में एक्सेलेरो+ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। एनआईजे ऑटोमोटिव एक्सेलेरो+ की कीमत 53,000 रुपये से शुरू होती है और बैटरी पैक के आधार पर 98,000 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। एनआईजे ऑटोमोटिव एक्सेलेरो+ ई स्कूटर या तो वॉल्व रेगुलेटेड लेड-एसिड (वीआरएलए) या लिथियम फेरो फॉस्फेट (एलएफपी) बैटरी पैक के साथ पेश की जा रही है। जबकि केवल एक लीड-एसिड बैटरी पैक ऑफर की जा रही है, एलएफपी बैटरी पैक तीन रूपों में पेश किया जाता है। इनमें 1.5 किलोवाट (48 वी), 1.5 किलोवाट (60 डब्लू) और एक डुअल बैटरी 3 किलोवाट (48 वी) शामिल हैं।
तीन राइडिंग मोड्स
एनआईजे एक्सेलेरो+ में तीन राइडिंग मोड्स हैं जिनमें सबसे एफिशिएंट मोड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 190 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि ये रेंज केवल ईको मोड में डुअल लिथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी सेटअप के साथ प्राप्त की जा सकती है। सिटी राइडिंग मोड की रेंज केवल 120 किलोमीटर तक होगी।
कितने घंटे में चार्ज
लिड एसिड बैटरी पैक को 3ए पावर सॉकेट में प्लग करके चार्ज किया जा सकता है। इससे बैटरी 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। लिथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी पैक को 6ए सॉकेट में प्लग करने पर 3 से 4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। एनआईजे ऑटोमोटिव ने ई-स्कूटर को पावर देने वाले सिंगल ब्रशलेस डीसी मोटर की पावर या टॉर्क के आंकड़े का खुलासा नहीं किया है।
डुअल शॉक एब्जॉर्बर
स्कूटर मोटर के लिए साइन वेव कंट्रोलर को स्पोर्ट करता है। इलेक्ट्रिक एक्सेलेरो+ स्कूटर पर सस्पेंशन ड्यूटी को आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर द्वारा हैंडल किया जाता है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट व्हील में 180 मिमी डिस्क है जो आगे के पहिये को रोकता है और पीछे के लिए ड्रम ब्रेक है। एनआईजे ऑटोमोटिव का एक्सेलेरो+ 1,720 मिमी लंबा, 690 मिमी चौड़ा और 1,100 मिमी लंबा है।
कितना है वजन
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन 86 किलोग्राम है और इसकी अधिकतम लोडिंग क्षमता 150 किलोग्राम है। एक्सेलेरो+ जिस अधिकतम ढाल पर चढ़ सकता है वह 12 डिग्री है। एक्सेलेरो+ एक पारंपरिक डिजाइन वाला स्कूटर करता है। एनआईजे ऑटोमोटिव के ई-स्कूटर में हैंडलबार काउल पर एक बड़ी एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट है। डुअल एलईडी हेडलाइट्स बुमेरांग के आकार के टर्न इंडिकेटर्स से घिरी हुई हैं।
ये हैं बाकी फीचर
एनआईजे एक्सेलेरो+ की विशेषताओं में एक डिजिटल स्पीडोमीटर, यूएसबी चार्जिंग, रिवर्स असिस्ट और एक ईजीली एक्सेसेबल चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं। एनआईजे ऑटोमोटिव एक्सेलेरो+ आगरा स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता की लेटेस्ट ऑफरिंग है। बैटरी की विविधता और डुअल पैक के विकल्प के साथ, ऐसा लगता है कि इस स्कूटर को खरीदने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति के लिए ये एक अच्छा विकल्प है। यदि आप कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो हीरो इलेक्ट्रिक के पास भी कई स्कूटर हैं। इनमें एनवाईएक्स एचक्स और ऑप्टिमा एचएक्स स्कूटर शामिल हैं। यदि आपका बजट कम है और आप फिर भी हीरो का ई-स्कूटर लाना चाहते हैं तो महज 10,000 रुपये की डाउन पेमेंट देकर स्कूटर घर ले आएं। बाकी पैसा आप हर महीने की ईएमआई के रूप में चुका सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
