नई दिल्ली, मई 28। अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। दरअसल हम आपको एक नये सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी देंगे। अच्छी बात यह है कि एक नया इलेक्ट्रिक भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया है और साथ ही इस पर डिस्काउंट भी पेश कर रही है। आगे जानिए इस नये स्कूटर की पूरी डिटेल।
ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
गुजरात स्थित ईवी स्टार्टअप ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने हाल ही में अपना नया ई-स्कूटर लॉन्च करने का ऐलान किया। इसने अपने ग्रेटा हार्पर जेडएक्स सीरीज-I इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च किया है। स्कूटर को 41,999 रुपये, एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी प्री-बुकिंग ऑफर के रूप में 2,000 रुपये की छूट भी दे रही है, जिससे इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये, एक्स-शोरूम हो गई है।
मगर खरीदनी होगी बैटरी
मगर ध्यान रहे कि 41,999 रुपये के बेस प्राइस में कंपनी सिर्फ ई-स्कूटर दे रही है। इसके चार्जर के साथ अपनी पसंद की बैटरी चुनने के लिए एक अतिरिक्त राशि का भुगतान आपको करना होगा। ग्राहक की पसंद के आधार पर चार्जर की कीमत 3,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक होगी। ग्राहक जिन बैटरियों का चुनाव कर सकते हैं, उनकी कीमत का उल्लेख हम आगे करने जा रहे हैं।
ये हैं चार्जर
- वी2 48वी-24एएच 60 किमी प्रति चार्ज के लिए (17,000 रु - 20,000 रु)
- वी3 48वी-30वी 100 किमी प्रति चार्ज के लिए (22,000 रु - 25,000 रु)
- वी2+60वी-24एएच 60 किमी प्रति चार्ज के लिए (21,000 रु - 24,000 रु)
- वी3+60वी-30एएच 100 किमी प्रति चार्ज के लिए (27,000 रु - 31,000 रु)
इन रंगों में पेश किए स्कूटर
ग्रेटा हार्पर जेडएक्स सीरीज-I इलेक्ट्रिक स्कूटर छह कलर स्कीम में पेश किया जाएंगे। ये हैं - मिडनाइट ग्रीन, जेट ब्लैक, ग्लॉसी ग्रे, मैजेस्टिक मैजेंटा, ट्रू ब्लू और कैंडी व्हाइट। इसे ग्राहक द्वारा चुने गए लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ एक बीएलडीसी इलेक्ट्रिक मोटर पर संचालित किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह प्रति चार्ज 100 किमी तक की रेंज ऑफर कर सकती है।
मिलेंगे तीन राइडिंग मोड
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइडिंग मोड भी मिलते हैं, जिनमें इको, सिटी और टर्बो शामिल हैं। प्रत्येक मोड में विभिन्न राइडिंग रेंज मिलेगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें एक ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रिवर्स मोड आदि मिलते हैं। इसके लिए प्री-बुकिंग अब भारत के सभी ग्रेटा एक्सपीरियंस स्टूडियो में खुली हुई है। कंपनी का कहना है कि बुकिंग क्रम के अनुसार 45-75 दिनों के भीतर ग्राहकों को ईवी डिलीवर कर दी जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications