Indian Railways New Vande Bharat Express, New Delhi-Patna Vande Bharat Train: बिहार में विधानसभा का चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बीच त्योहारी सीजन के मद्देनज़र भारतीय रेलवे ने बिहारवालों के लिए वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है।
रेलवे ने दिल्ली से पटना के बीच संपर्क बढ़ाने और दिवाली-छठ जैसे महापर्व पर लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की है। हालांकि, फिलहाल यह ट्रेन एक त्यौहार विशेष सेवा के रूप में संचालित होगी, जिसे इस व्यस्त यात्रा अवधि के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए, रेलवे ने वंदे भारत त्यौहार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें त्यौहारी सीज़न के दौरान यात्रा की बढ़ती माँग को पूरा करेंगी और सभी यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगी।
वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का संचालक कब से कब तक होगा?
जानकारी के मुताबिक, त्योहारी सीजन के लिए शुरु की गई इस ट्रेन का संचालन 11 अक्टूबर से शुरु होगी। नई दिल्ली-पटना वंदे भारत त्यौहार विशेष ट्रेन ट्रेन संख्या 02254/02253 के रूप में संचालित होगी। पटना जंक्शन से यह ट्रेन 11 अक्टूबर को अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी, जबकि नई दिल्ली से इसका पहला व्यावसायिक संचालन 12 अक्टूबर को होगा।
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत विशेष ट्रेन का संचालन 17 नवंबर तक किया जाएगा, जिससे यह दिवाली और छठ पूजा सहित पूरे त्यौहारी सीज़न में उपलब्ध रहेगी।
New Delhi-Patna Vande Bharat Special Train: वंदे भारत स्पेशल ट्रेन समय और रूट
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत विशेष ट्रेन लगभग 13 घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी। नई दिल्ली से पटना के बीच यात्रा के दौरान यह ट्रेन अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रूकेगी।
समय की बात करें तो नई दिल्ली-पटना ट्रेन दिल्ली से सुबह 8.35 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 9.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में, पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल सुबह 10 बजे पटना से रवाना होगी और रात 11.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन हफ्ते में तीन दिन शनिवार, सोमवार और बुधवार को होगा। दोनों ट्रेन मिलकर कुल 33 फेरे लगाएगी।

More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications