नई दिल्ली, जनवरी 22। हाल ही में आईफोन 11 की कीमतों में अच्छी खासी कटौती की गयी है। इससे ये उन लोगों के बजट में आ गया, जो ज्यादा कीमत के चलते इसे नहीं खरीद पा रहे थे। एक और बात कि ये लगभग तीन साल के बाद भी उन यूजर्क के लिए बेस्ट स्मार्टफोन है जो आईफोन को कम बजट में खरीदना चाहते हैं। यानी यदि आप किसी पुराने आईफोन वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये सही समय जब आप आईफोन 11 में अपग्रेड करें। ये स्मार्टफोन बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ के अलावा लेटेस्ट आईओएस वर्जन के साथ आता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेट-अप है। आईफोन 6एस, 7 या 8 वाले यूजर्स आईफोन 11 चुन सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पर एक अच्छी डील मिल रही है।
इन स्मार्टफोन पर डील
गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट और अमेजन पर नये आईफोन 13 और आईफोन 12 पर डिस्काउंट डील ऑफर की जा रही थी। मगर आईफोन 11 पर कोई अच्छी डील उपलब्ध नहीं थी। आईफोन 11 को अभी भी ऐपल के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर स्टैंडर्ड 49,900 रुपये में ही खरीदा जा सकता है। मगर एक अन्य प्लेटफॉर्म से आप इसे बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं।
कहां से खरीदे सस्ते में
जिस प्लेटफॉर्म की हम बात कर रहे हैं वो है इंडियाआईस्टोर। इंडियाआईस्टोर से आईफोन 11 को सिर्फ 34,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इंडियाआईस्टोर के ऑफलाइन स्टोर से इस डील का फायदा लिया जा सकता है। आपको कैसे और कितना बेनेफिट मिलेगा हम आपको यहां इसकी जानकारी देंगे। वैसे आईफोन 11 को 49,900 रुपये के दाम पर ही लिस्ट किया गया है।
4000 रु का कैश डिस्काउंट
49900 रु की कीमत आईफोन 11 के बेस वैरिएंट की है। इसके बेस वैरिएंट में आपको 64 जीबी इंटरनल मेमोरी मिलेगी। मगर यदि आप इस फोन के लिए एचडीएफसी बैंक कार्ड से पेमेंट करें तो 4000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यानी फोन की कीमत 45,900 रुपये रह जाएगी।
एक्सचेंज ऑफर है दमदार
इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। आईफोन के किसी मॉडल को एक्सचेंज करने पर डिस्काउंट लिया जा सकता है। यदि कोई पुराने आईफोन 7 (128 जीबी इंटरनल वाला) को एक्सचेंज करे तो उसे 11,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। मगर एक्सचेंज किए जाने वाले फोन की कंडीशन बढ़िया होनी चाहिए। एक्सचेंज ऑफर के साथ आईफोन 11 की कीमत केवल 34,900 रुपये रह जाएगी।
जानिए आईफोन 11 की डिटेल
आईफोन 11 ऐप्पल इंक द्वारा डिजाइन, डेवलप और मार्केटेड किया गया एक स्मार्टफोन है। यह आईफोन 10आर के बाद 13वीं जेन का कम कीमत वाला आईफोन है। इसे 10 सितंबर 2019 को ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने लॉन्च किया था। इसके लिए प्री-बॉर्डर 13 सितंबर 2019 को शुरू हुए और आईओएस 13 की आधिकारिक सार्वजनिक रिलीज के एक दिन बाद फोन को आधिकारिक तौर पर 20 सितंबर, 2019 को जारी किया गया। आईफोन 11 को छह रंगों में उपलब्ध कराया गया है। इनमें बैंगनी, पीला, हरा, काला, सफेद और लाल शामिल हैं। आईफोन 11 में ओलेड डिस्प्ले वाले प्रो मॉडल के उलट 6.1 इंच (15.5 सेमी) आईपीएस एलसीडी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications