नई दिल्ली, अगस्त 12। मारुति के अपडेटेड 2022 ऑल्टो के10 के नए मॉडल की बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी ने हाल ही में के10 के नए माडल को लांच करने की घोषणा की थी। नई मॉडल को 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। ग्राहक इसे 11 हजार रुपए से बुक कर सकते हैं। कंपनी ने के10 के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों फीचर्स को अपडेट किया है। के10 का साइज पुराने मॉडल से बड़ा होगा। के10 नए वैरियंट को हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म में तैयार किया गया है। यह कंपनी का वही प्लेटफॉर्म है जिसमें अब तक मारुति सुजुकी एस-प्रेसो, सेलेरियो, बलेनो और अर्टिगा को बनाया गया है।
12 वैरियंट होंगे लांच
2022 की नई मॉडल मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 को कंपनी मौजूदा ऑल्टो 800 के साथ बेचेगी। मीरुती सुजुकि के10 का कुल 12 वैरिएंट लांच करेगी। इनमें से 8 वैरियंट मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ मिलेंगे। नए मॉडलो में एसटीडी, एसटीडी(ओ), एलएक्सआई, एलएक्सआई (ओ), वीएक्सआई, वीएक्सआई (ओ), वीएक्सआई+ और वीएक्सआई+(ओ) शामिल हैं। वहीं कंपनी के10 के 4 ऑटोमैटिक वैरिएंट भी लांच करेगी, इनमें वीएक्सआई, वीएक्सआई(ओ), वीएक्सआई+ और वीएक्सआई+(ओ) मॉडल शामिल होंगे।
2022 मारुति ऑल्टो के10 डायमेंशन
2022 की नई मॉडल ऑल्टो के10 मौजूदा ऑल्टो की तुलना में बड़ी होगी। इसकी लंबाई में 3,530 मिमी, चौड़ाई में 1,490 मिमी और ऊंचाई में 1,520 मिमी होगी, यह 2,380 मिमी लंबे व्हीलबेस के साथ मिलेगी। इस तरह नए वैरियंट का व्हीलबेस 20 मिमी बढ़ने के साथ ही 85 मिमी लंबा और 45 मिमी ऊंचा हो जाएगा। नए मॉडल में 17 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक और 177 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।
ग्रैंड विटारा की तरह है फ्रंट प्रोफाइल
ऑल्टो के10 का एक्सटीरियर मारुति सेलेरियो और ऑल्टो 800 की तरह ही होगा, जबकि कंपनी ने इसका फ्रंट प्रोफाइल ग्रैंड विटारा की तरह बनाया है। नए मॉ़डल की लीक हुई तस्वीरों में सॉलिड व्हाइट, ग्रेनाइट ग्रे, सिल्की व्हाइट, सिजलिंग रेड, स्पीडी ब्लू और अर्थ गोल्ड के 6 कलर ऑप्शन दिख रहें हैं। के10 का यह नाय मॉडल ऑल-ब्लैक इंटीरियर कलर स्कीम के साथ लांच होगा। के10 में डैशबोर्ड पर पावर विंडो बटन होगा। नए मॉडल में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आदि की सुविधा होगी। कार में डुअल फ्रंट एयरबैग के रूप में केबिन कंफर्ट की सुविधा मिलेगी। नए मॉडल में रियर पार्किंग सेंसर और मैनुअल एयर कंडीशनिंग कि सुविधा होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
