Password Set: जैसे-जैसे तमाम सुविधाओं और सर्विस का डिजिटलीकरण होता जा रहा है, वैसे-वैसे इसके खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में साइबर अटैक और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में तमाम एक्सपर्ट्स का मानना होता है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का सबसे अच्छा तरीका सिक्योरिटी अपडेट के साथ स्ट्रॉन्ग पासवर्ड का रखना है।

हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के अनुसार, 123456, 12345678 और 123456789 दुनियाभर में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड हैं। ये पासवर्ड बेहद कमज़ोर माने जाते हैं और हैकर्स इन्हें आसानी से क्रैक कर सकते हैं। अपने डिजिटल अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत और यूनिक पासवर्ड चुनना बेहद महत्वपूर्ण है।
हालांकि, अक्सर लोग पासवर्ड सेट करते समय बेहद कॉमन गलतियां कर बैठते हैं जिससे हैकर्स आसानी के साथ उनको निशान बना लेते हैं। यदि आप भी पासवर्ड सेट करते समय ऐसी गलती कर रहते हैं तो सावधान हो जाएं अन्यथा पलक झपके बर्बाद हो सकते हैं।
पासवर्ड सेट करते समय इन गलतियों से बचें
- पासवर्ड बनाते समय पहली और सबसे अहम सलाह है कि आसान या आसानी से अनुमान लगाए जा सकने वाले पासवर्ड का चुनाव न करें। कई लोग भूल जाने के डर से ऐसे पासवर्ड चुनते हैं, जो याद रखने में तो आसान होते हैं, लेकिन हैकर्स के लिए भी इन्हें भेदना उतना ही सरल हो जाता है। हमेशा जटिल पासवर्ड का उपयोग करें। यदि आपको पासवर्ड याद रखने में कठिनाई होती है, तो आप पासवर्ड मैनेजर की मदद ले सकते हैं।
- एक और महत्वपूर्ण गलती जो लोग करते हैं, वह है सभी अकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल करना। यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। यदि आपका एक पासवर्ड गलत हाथों में चला जाता है, तो आपके सभी ऑनलाइन अकाउंट्स खतरे में पड़ सकते हैं। इसलिए, प्रत्येक अकाउंट के लिए अलग और विशिष्ट पासवर्ड सेट करना चाहिए। इससे, यदि एक पासवर्ड लीक भी हो जाता है, तो आपके अन्य अकाउंट्स सुरक्षित रहेंगे।
- पासवर्ड की लंबाई भी सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। कई उपयोगकर्ता जल्दी लॉगिन करने के लिए केवल 4 या 6 अक्षरों वाले छोटे पासवर्ड सेट करते हैं। हालांकि, ऐसे पासवर्ड सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त नहीं होते। साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, 12 या उससे अधिक अक्षरों वाले पासवर्ड अधिक सुरक्षित माने जाते हैं। इन्हें हैक करना या इनका अनुमान लगाना बहुत मुश्किल होता है, जिससे हैकिंग का जोखिम काफी कम हो जाता है।
- अपने नाम या परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पासवर्ड बनाने से भी बचना चाहिए। हैकर्स इन सामान्य पैटर्न से अच्छी तरह वाकिफ होते हैं और ऐसे पासवर्ड को आसानी से आजमा सकते हैं। इसलिए, सुरक्षा कारणों से नाम-आधारित पासवर्ड बनाने से बचें। इसके बजाय, एक ऐसा यूनिक पासवर्ड चुनें जिसमें अक्षर, संख्याएँ और विशेष वर्ण (स्पेशल कैरेक्टर्स) का मिश्रण हो, जिससे उसकी मजबूती बढ़ सके।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications