नयी दिल्ली। नेटफ्लिक्स जब से आया है तब से भारत में धूम मचा रहा है। अगर आपने अभी तक नेटफ्लिक्स का प्रीमियम नहीं लिया है तो थोड़ा इंतजार करें। असल में नेटफ्लिक्स बहुत जल्द ग्राहकों को ट्रायल के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन देगा। नेटफ्लिक्स भारत में एक नॉन-सब्सक्राइबर्स के लिए एक स्पेशल इंवेट लाने की योजना बना रहा है जिसमें मुफ्त में इसके प्लेटफॉर्म पर वीडियो कंटेट देखने का मौका मिलेगा। इस कदम के पीछे नेटफ्लिक्स का मकसद नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ना है। कंपनी इस फ्री प्लान के जरिए अपना ग्राहक आधार बढ़ाना चाहती है। आइए जानते हैं कब और कितने दिन के लिए नेटफ्लिक्स का ये फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
2 दिन के लिए मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन
नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन 2 दिन के लिए दिया जाएगा। इसने सितंबर तिमाही के नतीजों में बताया था कि कंपनी की ग्रोथ रेट सुस्त हो गई है। इसी को देखते हुए नेटफ्लिक्स की भारत में अपना ग्राहक आधार बढ़ाने की योजना है। बता दें कि नेटफ्लिक्स पहले 30 दिन का फ्री ट्रायल ऑफर देती थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। इसके बजाय नए ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी मार्केटिंग प्रमोशंस पर ध्यान दे रही है।
कब से मिलेगा फ्री ट्रायल
नेटफ्लिक्स भारत में फ्री ट्रायल 4 दिसंबर से शुरू करेगी। इसके बाद नतीजों के आधार पर ये दूसरे देशों में भी इसका विस्तार कर सकती है। नेटफ्लिक्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ग्रेग पीटर्स ने कंपनी की तीसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान के समय इस प्रोमो की पुष्टि करते हुए इस फ्री ट्रायल का "स्ट्रीमफेस्ट" बताया। फिलहाल ये फ्री ट्रायल भारत तक सीमित है।
पहले भी ऑफर की फ्री सर्विस
साल की शुरुआत में नेटफ्लिक्स ने दर्शकों के लिए एक नया "नेटफ्लिक्स फ्री" पेज लॉन्च किया था। ये उनके लिए था जिनके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है। ये पेज नॉन-सब्सक्राइबर्स को मुफ्त में नेटफ्लिक्स ओरिजिनल कंटेंट देने के लिए शुरू किया गया था। नेटफ्लिक्स पर मुफ्त में देखने के लिए हॉरर फिल्म "बर्ड बॉक्स", एडम सैंडलर-जेनिफर एनिस्टन कॉमेडी "मर्डर मिस्ट्री" और "द टू पॉप" जैसे टाइटल उपलब्ध थे।
कितने के हैं नेटफ्लिक्स के प्लान
नेटफ्लिक्स इस समय भारत में 199 रुपये से लेकर 799 रुपये तक के कई प्लान ऑफर करता है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का मुकाबला डिज़नी-हॉटस्टार, अमेज़न प्राइम वीडियो, वूट, ऑल्ट बालाजी जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स से है, जो न केवल ज्यादा लोकल कंटेंट प्रदान करते हैं, बल्कि वे काफी किफायती भी हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो पर 999 रु प्रति वर्ष का प्लान मिलता है, जबकि डिज़नी-हॉटस्टार की योजना 369 रुपये से शुरू होती है।
क्या हैं प्लान के बेनेफिट
नेटफ्लिक्स का 199 रुपये वाला प्लान मोबाइल / टैबलेट तक सीमित है और स्टैंडर्ड डेफिनिशन (एसडी) स्ट्रीमिंग की पेशकश करता है। दूसरी ओर 499 रुपये का एसडी प्लान उपयोगकर्ताओं को फोन, टैबलेट, पीसी या स्मार्ट टीवी पर कंटेंट देखने की पेशकश करता है। ध्यान रहे कि अकाउंट एक समय में केवल एक डिवाइस पर ही एक्टिव हो सकता है। 649 रुपये और 799 रुपये के नेटफ्लिक्स प्लान ग्राहक एक बार में कई स्क्रीन पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
