Bonus Share: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए हैं. बाजार की कमजोरी में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिसमें एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया का शेयर भी शामिल हैं. दरअसल, कंपनी की बोर्ड मीटिंग 26 जून 2025 को होगी, जिसमें बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार संभव है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी.
बोनस शेयर को लेकर दी जानकारी
नेस्ले इंडिया ने एक्सचेंज को गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद बोर्ड मीटिंग की जानकारी दी. इसमें कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने की जानकारी दी. इससे पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर नेस्ले इंडिया के शेयर 27.50 रुपए यानी 1.17% की गिरावट के साथ 2,313.30 रुपए के भाव पर बंद हुए. कंपनी के शेयरों के लिए ट्रेडिंग विंडो 19 जून 2025 से 28 जून 2025 तक बंद रहेगा.
चौथी तिमाही में दमदार परफॉर्मेंस
मैगी बनाने वाली इस कंपनी ने मार्च तिमाही में 885 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो सालाना आधार (YoY) पर 5.2% गिर गया है. हालांकि, ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 4.5% बढ़कर 5,504 करोड़ रुपए हो गया. तिमाही के लिए कुल बिक्री में 3.7% और घरेलू बिक्री में 4.2% की बढ़त हुई. कंपनी ने कहा कि कमोडिटी की कीमतें कॉफी के लिए स्थिर हैं, जबकि कोको की कीमतें हालांकि सुधरी हैं फिर भी हाई लेवल पर बनी हुई हैं. खाद्य तेलों के लिए कीमतें स्थिर हैं.

नेस्ले के शेयरों का परफॉर्मेंस
FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया के शेयरों ने दमदार रिटर्न दिए हैं. यह पिछले एक साल में 8% की गिरावट देखी है. हालांकि, 2025 में इसका पॉजिटिव रिटर्न 7% रहा है. इसके उलट निफ्टी ने पिछले 12 महीनों में 5% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जबकि इसका सालाना आधार पर रिटर्न 4.4% है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
