IPO Alert: शेयर बाजार में एक और आईपीओ ने एंट्री ली है। नेपच्यून पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने आईपीओ ₹73.20 करोड़ जुटाने के लिए खुला है और यह 60 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। नेपच्यून पेट्रोकेमिकल्स IPO का प्राइस बैंड ₹115 से ₹122 प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें आवेदन करने के लिए कम से कम 1,000 शेयरों का एक मिनिमम लॉट खरीदना जरूरी है।

रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम निवेश ₹1,15,000 होगा। HNI (हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल) के लिए कम से कम 2 लॉट यानी 2,000 शेयरों के लिए आवेदन करना जरूरी है और इसमें मिनिमम निवेश ₹2,44,000 है।
इस दिन तक कर सकते हैं सब्सक्राइब
नेपच्यून पेट्रोकेमिकल्स IPO का सब्सक्रिप्शन 28 मई को खुल चुका है और 30 मई 2025 को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 2 जून को होगा। नेपच्यून पेट्रोकेमिकल्स का यह IPO NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग डेट 4 जून तय की गई है।
कंपनी के प्रमोटर्स
बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ((लिंक इंटाइम) इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। कंपनी के प्रमोटर श्री परेशकुमार सुबोधचंद्र शाह, श्रीमती रिद्धि परेशकुमार शाह और श्री संजयकुमार सुबोधचंद्र शाह हैं।
इतना हुआ है सब्सक्रिप्शन
सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन ही यह इश्यू 1.75 गुना बुक हो गया। दूसरे दिन शाम 5:19 बजे तक यह इश्यू 1.16 गुना सब्सक्राइब हुआ है। क्यूआईबी कैटेगरी 3.14 गुना और एनआईआई कैटेगरी 1.19 गुना बुक हुई है जबकि रिटेल कैटेगरी में इस इश्यू को लेकर कोई उत्साह नजर नहीं आया है।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
नेपच्यून पेट्रोकेमिकल्स लिमिटे कंपनी की शुरुआत अक्टूबर 2021 में हुई थी। नेपच्यून पेट्रोकेमिकल्स बिटुमेन प्रोडक्ट्स और इमल्शन का मैन्यूफैक्चरिंग और ट्रेड करती है। कंपनी अलग-अलग ग्रेड के बिटुमेन जैसे पॉलीमर-मॉडिफाइड बिटुमेन, क्रम्ब-रबर-मॉडिफाइड बिटुमेन आदि बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स मुख्य रूप से कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्रियल सेक्टर में इस्तेमाल किए जाते हैं।
मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में यूनिट-I- अहमदाबाद, गुजरात, यूनिट-II- पानीपत, हरियाणा और यूनिट-III- कामरूप, असम में है। कंपनी बिटुमेन और फ्यूल ऑयल का भी ट्रेड करती है, जिसे वह ट्रस्टेबल सप्लायर्स से खरीदती है ताकि गुणवत्ता बनी रहे और ग्राहकों की जरूरतें पूरी हो सकें।
इस फंड का इस्तेमाल कहां करेगी कंपनी?
कंपनी इस इश्यू से मिले फंड का इस्तेमाल नई प्लांट और मशीनरी की स्थापना के लिए करेगी। इसके अलावा ऑफिस स्पेस की खरीद के लिए करेगी। कंपनी के सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों को पूरा करने के लिए और वर्किंग कैपिटल (कार्यशील पूंजी) की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी करेगी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
