Neogen Chemicals Share : आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने नियोजेन केमिकल्स लिमिटेड के शेयर के लिए 1,680 रुपये का नया टार्गेट रखा है। अभी यह शेयर 1,398 रु के आस-पास है। यानी ये शेयर 1680 रु के लक्ष्य तक जाता है तो आपको 20 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। इस तरह यदि कोई 5 लाख रु से इस कंपनी के शेयर खरीदता है तो उसकी वो रकम 6 लाख रु हो जाएगी।

स्मॉल कैप कंपनी है नियोजेन केमिकल्स
नियोजेन केमिकल्स एक स्मॉल कैप स्टॉक है। ये कंपनी केमिकल सेक्टर की है। 1991 में कारोबार शुरू करते हुए, नियोजेन केमिकल्स विशेष कार्बनिक ब्रोमीन-आधारित रासायनिक कंपाउंड्स के साथ-साथ विशेष अकार्बनिक लिथियम-आधारित रासायनिक कंपाउंड्स तैयार करती है।
कंपनी के प्रोडक्ट
कंपनी के प्रोडक्ट्स को फार्मास्युटिकल इंटरमीडिएट्स, एग्रोकेमिकल इंटरमीडिएट्स, इंजीनियरिंग फ्लुइड्स, पॉलिमर एडिटिव्स और वाटर ट्रीटमेंट केमिकल्स में शामिल किया जाता है। नियोजेन के दो सेगमेंट हैं, जिनमें i) कार्बनिक रसायन, ii) अकार्बनिक रसायन शामिल हैं। इनमें से कार्बनिक रसायन से कंपनी अपनी कुल इनकम का 80 फीसदी हासिल करती है। वहीं बाकी इनकम अकार्बनिक रसायनों से आती है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे
कार्बनिक रसायनों (सालाना वृद्धि 9 फीसदी) और अकार्बनिक रसायनों (सालाना वृद्धि 123 फीसदी) दोनों में उच्च वृद्धि के चलते कंपनी की इनकम दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 31 फीसदी बढ़ कर 148.1 करोड़ रुपये हो गयी। इसका ग्रॉस मार्जिन 3.45 फीसदी बढ़ कर 46.8 फीसदी हो गया, जबकि एबिटा मार्जिन 1.78 फीसदी घट कर 16.7 फीसदी रह गया। इसका मुनाफा भी घटा, जो 12 फीसदी घट कर 9.9 करोड़ रुपये रह गया।
शुरुआत से अब तक रिटर्न
शेयर ने मई 2019 में अपनी शुरुआत से अब तक 433.45 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी इस समय में कंपनी के शेयरों में जिसने भी 1 लाख रु लगाए होंगे, उनकी वैल्यू आज 5.43 लाख रु से अधिक हो गयी होगी। वहीं इसका बीते एक साल का रिटर्न 9.06 फीसदी रहा है। 2022 में अब तक इसने 16.21 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 3,487.89 करोड़ रु है।

52 हफ्तों का उच्च स्तर
इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,933.70 रु और निचला स्तर 1223.80 रु रहा है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि पिछले तीन वर्षों में स्टॉक ने 55.7 फीसदी सीएजीआर की ग्रोथ हासिल की है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों सेगमेंट से बेहतर ग्रोथ आउटलुक के पीछे कैपेक्स और विजिबिलिटी को ट्रैक करने चलते इसने शेयर के लिए BUY रेटिंग बरकरार रखी है।
ग्लॉस्टर का शेयर
इस बीच बता दें कि ग्लोस्टर लिमिटेड भी कमाई का मौका दे रही है। ये एक स्मॉल कैप कंपनी है। कंपनी टेक्सटाइल सेक्टर में काम करती है। कंपनी ने 7 नवंबर को अपने शेयरधारकों के लिए 1:1 बोनस इश्यू और इंटरिम डिविडेंड की घोषणा कर दी। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 922 करोड़ रुपये के आस-पास है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तारीख 16 नवंबर 2022 तय की है। कंपनी द्वारा बोनस जारी करने की रिकॉर्ड तिथि अभी तय नहीं की गई है। अगर आप अभी स्टॉक खरीदते हैं, तो आप 50 रुपये का डिविडेंड और 1:1 बोनस इश्यू पाने के पात्र होंगे। यहां 1:1 का मतलब है आपको हर शेयर पर एक फ्री शेयर मिलेगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications