NEET UG 2025 Examination: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 परीक्षा को एक ही दिन में आयोजित करने का फैसला किया है। इसके साथ ही, इस साल, परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड(OMR आधारित) में ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। NTA ने 16 जनवरी, 2025 को एक आधिकारिक घोषणा के माध्यम से इस निर्णय की पुष्टि की। आइए इसके बारे में आपको पूरी डिटेल देते हैं।

एनईईटी यूजी परीक्षा 13 भाषाओं में होगी
NEET UG परीक्षा BAMS, BUMS, BSMS और BHMS जैसे कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए होगी। यह दिशानिर्देश भारतीय चिकित्सा और होम्योपैथी कोर्स के लिए भी है। इसके अलावा, शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से, सशस्त्र सेना चिकित्सा अस्पतालों में B.Sc नर्सिंग में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को NEET परीक्षा पास करना होगा।
NEET UG 2025 के कोर्स में कक्षा 11वीं और 12वीं के भौतिकी(Physics), रसायन विज्ञान(Chemistry) और जीव विज्ञान(Biology) के विषय शामिल होंगे। परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने इस वर्ष के लिए पाठ्यक्रम को अपडेट कर दिया है, जिसे उनकी आधिकारिक वेबसाइट या NTA पोर्टल के माध्यम से देखा जा सकता है।
NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन
पिछले साल के अनुसार NEET UG 2025 परीक्षा रजिस्ट्रेशन फॉर्म मार्च 2025 के पहले सप्ताह या फरवरी में जारी किए जा सकते हैं, हालांकि अभी तक अधिकारियों की ओर से इसकी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG) देश भर के सभी चिकित्सा संस्थानों में स्नातक चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह AIIMS, नई दिल्ली, JIPMER और अन्य सरकारी संस्थानों में MBBS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश के रूप में कार्य करता है।
NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट की जानकारी अभी नहीं दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नियमित रूप से NMC और NTA की आधिकारिक वेबसाइट देखें। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि आवेदकों को आधार में अपने क्रेडेंशियल अपडेट करने की भी जरूरी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications