नई दिल्ली, अगस्त 2। नाम मात्र की पूंजी से कंपनी खड़ी करने वाली नीलम मोहन व्यापार जगत की बड़ी हस्तियों से एक है। आज वे 130 करोड़ रुपए की मालकिन है। उनका यह तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी आया जब उनकी कंपनी दिवालिया होने की कगार में आ गई थी। मगर उन्होंने हार नहीं मानी फिर से उन्होंने बहुत मेहनत की ओर अपनी दम पर कंपनी को दोबारा से खड़ा कर दिया। चलिए जानते है 3 हजार रुपए से 130 करोड़ रुपए कमाने और उनकी सफलता के पीछे की कहानी और किस बिजनेस ने बनाया उन्हे सफल।
फ्रीलांसर के तौर पर किया काम
द वीकेंड लीडर की रिपोर्ट के अनुसार,नीलम मोहन ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बीए किया उसके बाद उनकी शादी आईआईटी-एमबीए प्रोफेशनल अमित मोहन से 21 वर्ष की उम्र में हो गई थी। वर्ष 1977 में 22 साल की उम्र में उन्होंने कनी फैशन नाम की कंपनी के साथ काम करना शुरू किया। 1978 में पहले बच्चे की प्रेग्नेंसी के कारण एक लम्बी छुट्टी लेनी पड़ी। उन्होंने दिल्ली में रहते हुए फ्रीलांसर के तौर पर पुरुषों के कपड़े डिजाइन करने का काम शुरू किया। यूपी एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर काम किया। उस दौरान 3 हजार रुपये मात्र महीना सैलरी मिलती थी।
निजी कारणों से छोड़ी कंपनी
उसके बाद उन्होंने खुद की कंपनी खोलने का विचार कर लिया था दोस्त हरमिंदर सालधी के साथ काम शुरू किया। हरमिंदर और दोस्त सुशील कुमार के साथ 1983 में ओपेरा हाउस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की। पहले साल ही कंपनी का टर्नओवर 15 लाख रुपये. जो अगले कई सालों में बढ़ा। पर्सनल समस्या के कारण उन्हें पति से वर्ष 1991 अलग होना पड़ा। कंपनी के हिस्सेदारों से मतभेद होने के कारण उसे भी छोड़ना पड़ा।
कंपनी की नेटवर्थ 130 करोड़ रुपये
4 दर्जियों के साथ उन्होंने वर्ष 1993 में अपनी कंपनी शुरू की इसका नाम रखा मंगोलिया ब्लॉसम रखा। उन्होंने एक घर खरीदा जिसे फैक्ट्री में तब्दील किया। 2002 में एक ऐसा भी पड़ाव आया जब कंपनी दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई। अमेरिका से पढ़ाई करके लौटे उनके बेटे सिद्धार्थ ने अपनी मां की मदद की वर्तमान में कंपनी की नेटवर्थ 130 करोड़ रुपये है। इस कंपनी को अब उनका बेटा सिद्धार्थ और बहू पल्लवी मिलकर संभालने में मदद कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
